{"_id":"6a67421b55d6957ac208af23","slug":"drm-inspected-shahjahanpur-railway-station-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीआरएम ने किया शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, लाइब्रेरी बंद मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीआरएम ने किया शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, लाइब्रेरी बंद मिलने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 05:03 PM IST
Link Copied
उत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने सोमवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में संचालित लाइब्रेरी को बंद पाया, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से कारण पूछा और इसे शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं नियमित रूप से संचालित रहनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में लंबे समय से बंद पड़े स्टॉलों को भी देखा। उन्होंने ऐसे अनुपयोगी स्टॉलों को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि स्टेशन परिसर सुव्यवस्थित और साफ-सुथरा दिखाई दे तथा यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को बेहतर पाए जाने पर डीआरएम ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को इसी स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और डीआरएम ने स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।