{"_id":"6a66f0d113fa00239d0e6ce6","slug":"video-nahan-rain-update-heavy-rain-relief-from-humidity-sirmaur-weather-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nahan Rain Update: नाहन में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत; किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nahan Rain Update: नाहन में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत; किसानों के खिले चेहरे
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:16 AM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 10:30 बजे आसमान में काले बादल छाए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को कई दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
पिछले दो-तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण नाहन और आसपास के इलाकों में चिपचिपी गर्मी और उमस बढ़ गई थी। सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश का असर केवल मौसम तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका लाभ कृषि क्षेत्र को भी मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई यह बारिश क्षेत्र की नकदी फसलों और फलदार पौधों के लिए संजीवनी साबित होगी। इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में भी सुधार की संभावना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार उमस के बाद हुई इस बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है और वातावरण में ताजगी लौट आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।