Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Haryana CM Nayab Saini attended a massive blood donation camp dedicated to the memory of Navya.
{"_id":"6a66eae9d29154a2540e6bcc","slug":"video-haryana-cm-nayab-saini-attended-a-massive-blood-donation-camp-dedicated-to-the-memory-of-navya-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नव्या की स्मृति को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव्या की स्मृति को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी
नव्या हेल्पिंग हैंड्स और सांपला फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय नव्या की पावन स्मृति में महाराजा पैलेस, फगवाड़ा में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला और आशु सांपला के नेतृत्व में दूसरा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहरवासियों से किए गए वादे को पूरा करते हुए वेंटिलेटर सुविधा से लैस अत्याधुनिक एंबुलेंस भी जनता को समर्पित की गई। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उनका संस्था के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
समारोह में भाजपा नेता शीतल अनुराग, एलपीयू के मालिक रमेश मित्तल, पंजाबी फिल्म अभिनेता हॉबी धालीवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल तथा संत गुरचरण सिंह पंडवा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने नव्या हेल्पिंग हैंड्स द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा देशहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने पंजाब के मौजूदा हालात को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के विकास और नई दिशा के लिए भाजपा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साथ ही उन्होंने नव्या हेल्पिंग हैंड्स के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए विजय सांपला, आशु सांपला और संस्था की पूरी टीम को बधाई दी।
रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद उन्होंने संस्था द्वारा शहरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार कराई गई वेंटिलेटर सुविधा से लैस एंबुलेंस का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के अंत में विजय सांपला और आशु सांपला ने बताया कि यह एंबुलेंस उनकी बेटी नव्या की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शहरवासी इस एंबुलेंस की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे और उचित शुल्क पर मरीजों को जालंधर, लुधियाना या चंडीगढ़ तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।