बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two arrested, including the mastermind, in the Sanjay murder case; SP City Preeti Singh provides details about the case.

संजय हत्याकांड मामले में मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:24 AM IST
Two arrested, including the mastermind, in the Sanjay murder case; SP City Preeti Singh provides details about the case.
इलाइट चौराहे के पास स्थित एक रेस्तरां में संजय सिंह उर्फ संजू की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात बड़ा खुलासा किया। कोछाभांवर क्षेत्र में न्यू पुलिस लाइन के पास बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लहरगिर्द निवासी अजीम खान उर्फ भीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि धर्मेंद्र परिहार को पुलिस ने दबोच लिया। जांच में सामने आया कि हत्या की पूरी साजिश धर्मेंद्र और उसके साथी अजय यादव ने रची थी। पुलिस अब मुख्य शूटर हुसैन, उसके साथी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू और अजय यादव की तलाश में जुटी है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात आरोपियों की तलाश में कोछाभांवर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही अजीम ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मौके से धर्मेंद्र परिहार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि संजय सिंह की हत्या की योजना धर्मेंद्र और अजय यादव ने बनाई थी। पुलिस के अनुसार संजय से उनका लंबे समय से जमीन के कारोबार और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा पिछले वर्ष संजय ने धर्मेंद्र की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर उसे अपमानित किया था। इसी घटना के बाद धर्मेंद्र ने बदला लेने की ठान ली थी। जांच में यह भी सामने आया कि साजिश में हुसैन, जितेंद्र यादव उर्फ जीतू और अजीम को भी शामिल किया गया। वारदात वाले दिन जीतू, हुसैन को बाइक से रेस्टोरेंट लेकर पहुंचा। वहीं हुसैन ने संजय को गोली मारी और दोनों बाइक से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जमीन के कारोबार में शुरू हुई साझेदारी, दुश्मनी में बदली और आखिरकार हत्या तक पहुंची पुलिस जांच में सामने आया कि हैवतपुरा गांव की प्रधान रामदेवी के छोटे बेटे संजय सिंह उर्फ संजू (33) पिछले करीब दस वर्षों से जमीन के कारोबार से जुड़े थे। शुरुआती दौर में उनके साझीदार धर्मेंद्र परिहार और अजय यादव थे। बाद में पैसों के बंटवारे और जमीन के सौदों को लेकर तीनों के बीच विवाद बढ़ गया। छानबीन के दौरान पुलिस को जमीन से जुड़े कई पुराने विवादों की जानकारी मिली। इसी आधार पर धर्मेंद्र, अजय और उनके करीबी लोगों से पूछताछ की गई। जांच में धर्मेंद्र सबसे अहम कड़ी साबित हुआ। पता चला कि गुरसराय में हुए विवाद के दौरान संजय ने धर्मेंद्र की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी थी। उसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धीरे-धीरे पूरी साजिश सामने आती गई। सभी संदिग्ध अपने-अपने ठिकानों से फरार मिले, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी आरोपियों की गतिविधियां सामने आईं। राक्सा टोल प्लाजा सहित कई स्थानों के फुटेज ने आरोपियों के भागने के रास्ते की पुष्टि की। हत्या के बाद ऐसे भागे आरोपी बृहस्पतिवार रात इलाइट चौराहे से करीब 300 मीटर दूर स्थित द मेड किचन रेस्तरां में खाना खाने के दौरान संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी बाइक से बिहारी तिराहा होते हुए झांसी-शिवपुरी हाईवे की ओर फरार हो गए। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने संजय के परिचितों और उसके साथ रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की, जिसके बाद हत्या की साजिश की परतें खुलती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: डीसीपी वेस्ट ने विवेचकों संग बैठक कर सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

26 Jul 2026

खुशी के लिए निकले थे, पहुंची मौत की सूचना, जानिए कैसे हुआ हादसा

26 Jul 2026

कानपुर: महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

26 Jul 2026

कानपुर: जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

26 Jul 2026

Shivpuri News: नरवर किला तोप चोरी कांड में सफलता, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी में प्रयुक्त पिकअप जब्त

26 Jul 2026
विज्ञापन

रामगढ़ताल में आपस में टकराई दो बोट, युवक की मौत, 2 घायल

26 Jul 2026

लखनऊ: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर ब्लैक फिल्म और हूटर लगी गाड़ियों पर चला अभियान

26 Jul 2026
विज्ञापन

लखनऊ: पीजीआई में हुआ उत्तर भारत का पहला हैप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो प्रत्यारोपण; पिता ने दिया बोन मैरो

26 Jul 2026

मुजेसर गांव में करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली निगम की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष

26 Jul 2026

जूडो में फरीदाबाद के युवा खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए हुए चयनित

26 Jul 2026

लखनऊ: गर्ल्स हॉस्टल में मिला छात्र, भीड़ ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पीटा

26 Jul 2026

रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर पकड़ने वाले RI को बीच सड़क पर रोका, थप्पड़ मारने का आरोप

26 Jul 2026

दक्ष प्रजापति जयंती: राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने को कहा

26 Jul 2026

किठवाड़ी में कार्यकर्ताओं संग 'मन की बात', मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से की राष्ट्रसेवा की अपील

26 Jul 2026

Bareilly: ट्रेन से कटकर ट्रक चालक और क्लीनर की मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप, हंगामा

26 Jul 2026

कानपुर: स्वामी जगन्नाथ की विदाई रथयात्रा निकाली, पुष्प वर्षा संग जगह-जगह हुआ स्वागत

26 Jul 2026

कानपुर: इस्कॉन मंदिर में नन्हे भक्तों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

26 Jul 2026

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

26 Jul 2026

जमीनी विवाद में दबंगई: नागौर में दुकान में घुसकर अधेड़ पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला, वारदात CCTV में कैद

26 Jul 2026

मृतक का दोस्त लवकुश बोला, अव्यान कहां गया

26 Jul 2026

पटौदी में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई गई

26 Jul 2026

पटौदी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का हुआ आयोजन

26 Jul 2026

फरीदाबाद में मिट्टी धंसने से जेसीबी चालक की मौत

26 Jul 2026

29 कंपनी खोलकर तीन साल से फर्जी इनवाइस पर 200 करोड़ का चूना

26 Jul 2026

दुकान में घुसकर अधेड़ पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला

26 Jul 2026

नायब सिंह सैनी: केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर कठोर कानूनी व्यवस्था लाने जा रही है

कानपुर: कवयित्री डॉ. लता कादम्बरी की पुस्तक दो आइने का हुआ विमोचन

26 Jul 2026

निवाड़ी में विकास की सौगात: सीएम यादव ने दी करोड़ों की सौगात, नई घोषणाओं से जिले को मिली विकास की नई पहचान

26 Jul 2026

गुरुग्राम: सीएनजी पंप पर युवकों पर लाठी-डंडे से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

26 Jul 2026

औरैया: सावन में देवकली मंदिर में उमड़ेगी भीड़, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

26 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed