{"_id":"6a6739e5413c7bcb1a02804c","slug":"ambala-bar-intensifies-protest-against-legal-and-defence-council-system-six-lawyers-go-on-hunger-strike-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला बार का प्रदर्शन तेज, छह वकील भूख हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला बार का प्रदर्शन तेज, छह वकील भूख हड़ताल पर बैठे
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 27 Jul 2026 04:30 PM IST
Link Copied
पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर 'लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम' के विरोध में अंबाला जिला बार संघ का आंदोलन तेज हो गया है। अध्यक्ष सतपाल सिंह के नेतृत्व में छह अधिवक्ता सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें संदीप सचदेवा, जबर चौधरी, जगतार सिंह, विवेक महर्षि, राजेश शर्मा और प्रवीण रानी चंदेल शामिल रहे। भूख हड़ताल पर बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने कहा कि नई प्रणाली वकीलों की स्वतंत्रता और न्यायिक संतुलन को प्रभावित करेगी। उन्होंने इसे अधिवक्ता अधिनियम, 1962 की मूल भावना के विपरीत बताते हुए कहा कि इससे स्वतंत्र पैनल प्रणाली समाप्त हो जाएगी और युवा अधिवक्ताओं के रोजगार के अवसर भी प्रभावित होंगे। इस दौरान बार संघ के सचिव विकास शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद गोयल सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हड़ताल का समर्थन करते हुए नई नीति को वापस लेने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।