{"_id":"6a673be18bdcd8fe8b01028f","slug":"video-ladbharol-echoes-with-chants-of-har-har-mahadev-a-surge-of-devotion-fills-the-shiva-temples-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सावन के दूसरे सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा लडभड़ोल, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सावन के दूसरे सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा लडभड़ोल, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को पूरा लडभड़ोल क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों तरफ गूंजते भगवान भोलेनाथ के जयकारों ने संपूर्ण वातावरण को अलौकिक और भक्तिमय बना दिया। सोमवार अहले सुबह से ही क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों, विशेषकर नागेश्वर महादेव, त्रिवेणी महादेव, लक्ष्मी नारायण मंदिर और टोन भराड़ी मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। सभी श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से शिवजी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए दुआ मांगी। इस पावन अवसर पर जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने भी अपनी पत्नी के साथ नागेश्वर महादेव कुड्ड और नाग मंदिर ममाण पहुंचकर शीश नवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।