Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Pushkar Fair 10 Crore Horses RDX and Alex 5 Crore Price Each

राजस्थान: पुष्कर मेले में पहुंचे आरडीएक्स और एलेक्स, एक घोड़े की कीमत में खरीद सकते हैं आलीशान बंगला!

Fri, 13 Nov 2026 07:50 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 13 Nov 2026 07:50 PM IST
सार

राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में महाराष्ट्र से आए दो बेशकीमती घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जालना के जारा स्टड फार्म के मालिक माजिद सौदागर अपने घोड़े एलेक्स और आरडीएक्स को लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने दोनों की कीमत 5-5 करोड़ रुपये तय की है। मालिक के मुताबिक, अब तक दोनों घोड़ों की करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये तक बोली लग चुकी है, लेकिन वे इससे कम कीमत पर बेचने को तैयार नहीं हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan Pushkar Fair 10 Crore Horses RDX and Alex 5 Crore Price Each
पुष्कर मेले में आए बेशकीमती घोड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्कर मेले की शुरुआत से पहले ही करोड़ों के घोड़ों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। महाराष्ट्र से पहुंचे एलेक्स और आरडीएक्स की कीमत सुनकर हर कोई हैरान है। इनके मालिक ने दोनों घोड़ों का दाम 5-5 करोड़ रुपये लगाया है। यानी इनकी कुल कीमत 10 करोड़ रुपये है। अपनी नस्ल, कद-काठी और खास बनावट के चलते ये दोनों घोड़े मेला मैदान में पशु प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


17 नवंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला
देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का रंग अब धीरे-धीरे जमने लगा है। मेले की औपचारिक शुरुआत 17 नवंबर से होगी, लेकिन इससे पहले ही मेला मैदान में पशुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से पशुपालक अपने ऊंट, घोड़े और अन्य पशुओं को लेकर पुष्कर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसी बीच महाराष्ट्र से आए दो बेशकीमती घोड़े चर्चा में हैं। जालना के जारा स्टड फार्म के माजिद सौदागर अपने घोड़े एलेक्स और आरडीएक्स को लेकर मेले में पहुंचे हैं। करोड़ों रुपये की कीमत वाले इन घोड़ों को देखने के लिए पशु प्रेमियों और मेले में आने वाले लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6.5 फीट ऊंचा है 10 साल का एलेक्स
घोड़ा मालिक माजिद सौदागर ने बताया कि एलेक्स नॉर्थन डांसर का बेटा है, जबकि उसकी मां का नाम करामाती है। 10 वर्षीय एलेक्स की ऊंचाई करीब 6.5 फीट बताई गई है। वहीं दूसरे घोड़े आरडीएक्स की मां का नाम रोजा करामाती है।



मालिक के अनुसार, दोनों घोड़ों की नस्ल, कद-काठी और बनावट उन्हें खास बनाती है। उनकी देखभाल के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाते हैं। खानपान से लेकर स्वास्थ्य और रखरखाव तक का पूरा ध्यान रखा जाता है।



साढ़े तीन करोड़ तक लग चुकी है बोली
जिद सौदागर के मुताबिक, दोनों घोड़ों की कीमत अब तक करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये तक लग चुकी है। हालांकि, उन्होंने दोनों का दाम 5-5 करोड़ रुपये तय किया है। उनका कहना है कि घोड़ों की गुणवत्ता और खासियत को देखते हुए वे पांच करोड़ रुपये से कम में सौदा नहीं करेंगे। इस तरह एलेक्स और आरडीएक्स की कुल मांगी गई कीमत 10 करोड़ रुपये है। अब तक मिली बोली और मालिक की तय कीमत के बीच अंतर के चलते यह देखना दिलचस्प होगा कि पुष्कर मेले में इन घोड़ों का खरीदार कौन बनता है।


हर साल उम्दा नस्ल के पशुओं का लगता है जमावड़ा
पुष्कर मेले में हर साल देशभर से उम्दा नस्ल के ऊंट और घोड़े पहुंचते हैं। यहां पशुओं की खरीद-फरोख्त के साथ उनकी नस्ल, कद-काठी और खूबसूरती भी चर्चा का विषय रहती है। इस बार मेला शुरू होने से पहले ही एलेक्स और आरडीएक्स ने अपनी करोड़ों की कीमत के चलते सुर्खियां बटोर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed