Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
In Jind, bright sunshine in the morning was followed by light rain in the afternoon; the maximum temperature rose, reaching 37 degrees.
{"_id":"6a67448e4053b51526029192","slug":"video-in-jind-bright-sunshine-in-the-morning-was-followed-by-light-rain-in-the-afternoon-the-maximum-temperature-rose-reaching-37-degrees-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सुबह तेज धूप के बाद दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी, अधिकतम पारे में बढ़ोतरी, 37 डिग्री पर पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सुबह तेज धूप के बाद दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी, अधिकतम पारे में बढ़ोतरी, 37 डिग्री पर पहुंचा तापमान
जींद। जिले में सोमवार को उमसभरी गर्मी ने खासा परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन कुछ ही देर बूंदाबांदी होने से उमस और ज्यादा बढ़ गई।
सोमवार की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। हवा की गति कम होने और तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। इसके कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति तीन किमी. और नमी की मात्रा 54 प्रतिशत दर्ज की गई। लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी।
हालांकि अभी मानसूनी गतिविधियां अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुई हैं, लेकिन नमी और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी से फसलों को कुछ फायदा भी हुआ है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त लाभ मिलेगा।
वर्जन
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले में बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
--डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।