{"_id":"6a67afcab1d59517d80d819b","slug":"thoughts-of-saints-are-the-strength-of-society-cm-saini-jind-news-c-17-1-rtk1052-894637-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतों के विचार समाज की ताकत : सीएम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतों के विचार समाज की ताकत : सीएम सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को उझाना स्थित श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाकनाथ महाराज मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई और मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने संत-महापुरुषों की शिक्षाओं को समाज में सेवा, सद्भाव और मानवता की भावना का आधार बताया।
मुख्यमंत्री सैनी ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया और संत परंपरा को नमन किया। कहा कि संत-महापुरुषों ने हमेशा समाज को सेवा, सद्भाव, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया है। उनके आदर्शों और विचारों को अपनाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। संतों की शिक्षाएं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मुख्यमंत्री ने गांव उझाना में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये और अन्य विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे और विकास की गति में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उझाना खेल स्टेडियम में पौधरोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
समारोह को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा और राजस्थान के तिजारा विधायक महंत योगी बालक नाथ ने भी संबोधित किया।