{"_id":"6a67b0733c06c11ff40c0c5b","slug":"bike-rider-seriously-injured-in-bus-collision-youth-injured-in-second-collision-jind-news-c-199-1-sroh1006-157429-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, दूसरी भिड़ंत में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, दूसरी भिड़ंत में युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण जिले में दो सड़क हादसे सामने आए हैं। सफीदों के खेड़ा खेमावती के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उचाना के लोधर गांव के पास बाइक टक्कर में कुलबीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सफीदों थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा खेमावती के पास हुए हादसे को लेकर पहाड़ी कला गांव पहाड़ी, तहसील खेरागढ़, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों की शिव कॉलोनी के पास रहते हैं और टाइल व पत्थर लगाने का काम करते हैं।
24 जुलाई को उनके चाचा लोकेश बाइक से पाजू से सफीदों आ रहे थे। जब वह खेड़ा खेमावती के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सफीदों लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार लोकेश को अभी तक होश नहीं आया है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा उचाना थाना क्षेत्र के गांव लोधर के पास हुआ। काब्रच्छा निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को वह अपने बेटे कुलबीर के साथ निजी काम से लोधर गांव गए थे। वापस लौटते समय गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रही बाइक पर सवार दो युवकों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कुलबीर घायल हो गया। कुलबीर को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।