फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   40 passengers traveled in the hydrogen train

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन में 40 यात्रियों ने किया सफर

Tue, 28 Jul 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
40 passengers traveled in the hydrogen train
फोटो 27जेएनडी25-रेलवे जंक्शन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। सोमवार को ट्रेन में 40 यात्रियों ने सफर किया। शुरुआती दिनों की तुलना में अब यात्रियों का रुझान बढ़ता दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) धारक यात्री भी अब इस ट्रेन में नियमित रूप से यात्रा करने लगे हैं।
18 जुलाई से हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। पर्यावरण अनुकूल तकनीक से संचालित यह ट्रेन यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शुरुआत में उत्सुकता को लेकर लोग यात्रा कर रहे थे जबकि अब नियमित यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

यात्री गुरमेल, रामकिशन, जगबीर, सुमित का कहना है कि हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा आरामदायक है और ट्रेन का संचालन भी समय पर हो रहा है।
वहीं रेलवे को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होगी। विशेष रूप से कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारी और एमएसटी धारक इस ट्रेन को प्राथमिकता देने लगे हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे लोगों में हाइड्रोजन ट्रेन के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ेगी, वैसे-वैसे इसका यात्री भार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भविष्य में अन्य रूटों पर भी इस आधुनिक और प्रदूषण मुक्त तकनीक वाली ट्रेनों के संचालन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed