{"_id":"6a67424bbbe2fee0e10276f0","slug":"video-threat-to-blow-up-pathankot-municipal-corporation-sparks-panic-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर निगम पठानकोट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम पठानकोट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
नगर निगम पठानकोट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आने से पूरे निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। तुरंत नगर निगम अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस और डीसी पठानकोट को दी। थाना डिवीजन नंबर. 1 की पुलिस तुरंत निगम कार्यालय पहुंची और पूरे कार्यालय की घेराबंदी कर चप्पा-चप्पा खंगाला। हालांकि पुलिस के हाथ किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं लगी है। एसडीओ कम एक्सइन परमजोत सिंह के मुताबिक नगर निगम पठानकोट की मेल आईडी पर जैसे ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा ईमेल भेजा गया तो उसके तुरंत बाद नगर निगम कमिश्नर डीसी पठानकोट डा. पल्लवी को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने भी जांच में जुट गया। वहीं, थाना डिवीजन नंबर. 1 की प्रभारी अमनदीप कौर ने कहा कि किसी शरारती तत्व की ओर से यह शरारत की गई है और इस धमकी भरे ईमेल आईडी की जांच टेक्नीकल स्टाफ द्वारा जारी है। जल्द ही मेल भेजने वाले शख्स का पता लगा उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस की नगर निगम में सर्च जारी है और किसी भी चेकिंग के बिना आज निगम ने एंट्री नहीं करने दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।