Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Relief from traffic jams at the Gurugram Sector-9 T-junction awaited GMDA U-turn plan remains incomplete
{"_id":"6a6739acab1d207bee04beab","slug":"video-relief-from-traffic-jams-at-the-gurugram-sector-9-t-junction-awaited-gmda-u-turn-plan-remains-incomplete-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: ट्रैफिक दबाव कम करने की यू-टर्न योजना अधूरी, बसई आरओबी के पास सेक्टर-9 तिराहे पर जाम से निजात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: ट्रैफिक दबाव कम करने की यू-टर्न योजना अधूरी, बसई आरओबी के पास सेक्टर-9 तिराहे पर जाम से निजात नहीं
बसई रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास सेक्टर-9 तिराहे (ग्रीनवुड स्कूल) पर रोजाना लगने वाले जाम से वाहन चालकों को अभी राहत नहीं मिल सकी है। ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए जीएमडीए ने यहां यू-टर्न निर्माण की योजना बनाई थी, लेकिन यह परियोजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जीएमडीए ने द्वारका एक्सप्रेसवे को हीरो होंडा चौक (एनएच-48) से जोड़ने के लिए दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बसई आरओबी का निर्माण कराया था। आरओबी शुरू होने के बाद सेक्टर-9 तिराहे पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह और शाम के समय इस तिराहे पर लंबा जाम लग जाता है। रोहतक, चंडीगढ़, झज्जर और हिसार जाने वाली रोडवेज बसें गुरुग्राम बस अड्डे से शीतला माता रोड, सेक्टर-5 और सेक्टर-9 तिराहे से होकर बसई आरओबी के रास्ते गुजरती हैं। वहीं हीरो होंडा चौक की ओर से आने वाले वाहन भी द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर-9 की ओर जाने के लिए इसी तिराहे का उपयोग करते हैं। इससे चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।