{"_id":"6a6884f7022c522a4c028f5f","slug":"video-a-farmers-body-was-recovered-from-a-field-in-singhwa-village-hansi-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के सिंघवा गांव में खेत से किसान का सिंघवा अवस्था में शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के सिंघवा गांव में खेत से किसान का सिंघवा अवस्था में शव बरामद
हांसी के गांव सिंघवा में उस समय सनसनी फैल गई। जब खेत में एक किसान का गली-सड़ी अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दो दिन से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि हांसी के गांव सिंघवा में खेत में एक किसान का गली-सड़ी हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 50 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय दो दिन पहले घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह खेत के पास लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव की हालत अधिक खराब होने के कारण डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
मृतक के परिजन अश्वनी कुमार के अनुसार अजय दो दिन पहले घर से निकला था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह खेत में शव मिलने की सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
सदर थाना प्रभारी सदानंद का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।