{"_id":"6a69c8203136401bef0076fa","slug":"video-theft-at-bank-of-baroda-bc-point-in-tohana-of-fatehabad-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बीओबी के बीसी पॉइंट में हुई चोरी, 10 हजार से ज्यादा का सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बीओबी के बीसी पॉइंट में हुई चोरी, 10 हजार से ज्यादा का सामान ले गए चोर
शहर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीती रात बैंक ऑफ बड़ौदा के एक बीसी पॉइंट को निशाना बनाकर अज्ञात चोर नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। वारदात सुबह उस समय खुली जब पड़ोसी ने संचालक को सूचना दी।
पीड़ित संजीव कुमार बीओबी का बीसी पॉइंट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच चोरों ने दुकान के दोनों ताले और शीशे का ताला तोड़ दिया। सुबह पड़ोसी का फोन आने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
*गल्ले तोड़कर ले गए नकदी और एयरबड्स*
संजीव ने बताया, दोनों गल्लों के ताले टूटे पड़े थे। गल्ले में 2500 से 3000-4000 रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा 4 महंगे एयरबड्स भी रखे थे, जिनकी कीमत करीब 4-4 हजार रुपये थी। चोर वो भी उठाकर ले गए।" कुल मिलाकर करीब 10 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
सीटीवी में दिखा लड़का
संजीव के मुताबिक दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा पूरी वारदात में चालू था। फुटेज में एक लड़का रात 2 बजकर 15 मिनट के आसपास ताले तोड़कर अंदर घुसता और सामान समेटकर निकलता साफ नजर आ रहा है। संजीव ने फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
पुलिस ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा
घटना की सूचना मिलते ही संजीव ने थाने में लिखित शिकायत दे दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सामान बरामद किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।