Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Water level of Ganga increased, 1.19 lakh cusecs of water released from Bhimgowda, increased concern in Khadar area.
{"_id":"6a68f43e67cad9ab6404961c","slug":"video-water-level-of-ganga-increased-119-lakh-cusecs-of-water-released-from-bhimgowda-increased-concern-in-khadar-area-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता
मेरठ। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के बीच गंगा नदी का जलस्तर और डिस्चार्ज लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार शाम चार बजे बिजनौर बैराज पर तैनात पावर अभियंता घनश्याम दास ने बताया कि हरिद्वार स्थित भीमगौड़ा बैराज से 1,19,696 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। वहीं, बिजनौर बैराज पर गंगा का डिस्चार्ज 1,07,498 क्यूसेक दर्ज किया गया। दोनों बैराजों पर पानी की मात्रा एक लाख क्यूसेक से अधिक होने से हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। एसडीएम संतोष कुमार ने खादर क्षेत्र में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। शाम चार बजे भीमगौड़ा बैराज पर गंगा का गेज 292.70 दर्ज किया गया। यहां से 1,19,696 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम की ओर छोड़ा जा रहा था। इसके बाद बिजनौर बैराज पर गंगा का गेज 218.70 दर्ज किया गया और डिस्चार्ज 1,07,498 क्यूसेक रहा। गंगा के बढ़ते डिस्चार्ज का सीधा असर हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र के खेड़ी कला मनोहरपुर, बधवा, दुधली, बस्तोरा नारंग, किशनपुर, लतीफपुर आदि गांवों पर पड़ सकता है। नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर निचले इलाकों में पानी पहुंचने और खेतों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका रहती है। लगातार बारिश के कारण पहले से ही क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। खादर के सिरजोपुर निवासी किसान बृजपाल सिंह, ऋषिपाल मावी, रणबीर सिंह, पंकज चौधरी आदि ग्रामीणों का कहना है कि गंगा के जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी पर प्रशासन को लगातार निगरानी रखनी चाहिए। खादर क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ ही जरूरत पड़ने पर बचाव और राहत की व्यवस्था भी तैयार रखी जाए। क्योंकि इन दोनों कभी भी गंगा का जलस्तर अधिक मात्रा में बढ़ सकता है। जुलाई अगस्त में गंगा उफान पर रहती हैं। एसडीएम संतोष कुमार ने खादर क्षेत्र के बस्तोंरा नारंग गांव के समीप तटबंध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जहां पर जलस्तर बढ़ने से पानी बाहर निकल रहा था। इस अवसर पर ग्रामीण राजू चौहान ने कहा कि पिछले वर्ष यहां से पानी निकालने के कारण पूरे गांव को पलायन करना पड़ा था इसलिए इस बार समय रहते पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण है गंगा में बढ़ रहे जल स्तर की निगरानी की जा रही है और बाढ़ चौकिया को भी अलर्ट पर किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।