{"_id":"6a6845dcba5c62cdec01231b","slug":"west-up-weather-heavy-rain-in-meerut-muzaffarnagar-saharanpur-bijnor-baghpat-and-shamli-2026-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"West UP Weather: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत व शामली में जोरदार बारिश, ऐसा रहेगा 24 घंटे तक मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
West UP Weather: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत व शामली में जोरदार बारिश, ऐसा रहेगा 24 घंटे तक मौसम
Tue, 28 Jul 2026 11:43 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:43 AM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को सुबह से ही बारिश हो रही है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मानसून ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
मेरठ स्थित मोदीपुरम में हाईवे पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार सुबह से ही वेस्ट यूपी में मेरठ और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही वर्षा ने पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
सहारनपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भारी बारिश, निचले इलाकों ूमें भरा पानी
जिले में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित कर दिया। मूसलाधार बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह कार्यालय, स्कूल और बाजार जाने वाले लोगों को जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा। बारिश के चलते शहर की कई कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे तक जिले में बारिश रहने की संभावना है।

बारिश से मुजफ्फरनगर में रोड पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में तेज बारिश, खेतों में भरा सोलानी नदी का पानी
मंगलवार को हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। लगातार बरसात के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। प्रमुख सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में फंस गए, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल उठे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों में जल्द राहत कार्य कराने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। भोपा में शुकतीर्थ जाने वाले मार्ग पर भी पानी भर गया है और सोलानी नदी का पानी खेतों में भरना शुरू हो गया है।

बारिश से दुकान में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में झमाझम बारिश, कई जगह जलभराव
मंगलवार सुबह से जिलेभर में झमाझम बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा बारिश बिजनौर और धामपुर में दर्ज की गई। बारिश के कारण बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी में जलभराव हो गया। वहीं किरतपुर रोड पर भी तालाब जैसे हालात हो गए। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटे में 80 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

शामली में सड़क पर भरे पानी में नहाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में भारी बारिश, शहर से गांव तक पानी भरने से मुसीबत
मंगलवार सुबह जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव की समस्या भी सामने आ गई। गांव कुड़ाना में गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। शहर में भी बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नाला पटरी, बुढ़ाना रोड और सीबी गुप्ता कॉलोनी में जलभराव हो गया। पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई दोपहिया वाहन पानी में फंस गए, जबकि पैदल आने-जाने वालों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ा।