{"_id":"6a674b851a3c1ce81b06c9a6","slug":"medal-winners-were-awarded-in-the-championship-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-156009-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आरव, देवांश, लक्ष्य, पायल ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब में सोमवार को एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स और आर्चरी प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कुल छह खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई या चयन प्राप्त किया है।
डिस्कस थ्रो स्पर्धा में आरव ने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसी स्पर्धा में देवांश ने रजत पदक हासिल किया। लंबी कूद में लक्ष्य ने भी रजत पदक जीता। पायल ने भी लंबी कूद में रजत पदक अपने नाम किया। ये तीनों खिलाड़ी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। भाला फेंक में विमांशी ने कांस्य पदक जीता।
बिजनौर में आयोजित आर्चरी चैंपियनशिप में अभिनव ने स्वर्ण पदक जीता। अपूर्वा ने कांस्य पदक हासिल किया। इन दोनों खिलाड़ियों का सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। विद्यालय ने इन सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका पंकज, प्रबंधक मनोज कुमार चौहान और प्रधानाचार्य अनुज कुमार सक्सेना उपस्थित रहे।