{"_id":"6a67bcbb074690d5790d687c","slug":"bike-went-to-in-laws-house-challans-coming-to-parents-house-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156028-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाइक गई ससुराल, मायके में आ रहे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाइक गई ससुराल, मायके में आ रहे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने महिलाओं की समस्याओं को सुना। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के मामले ज्यादा आए। उनके सामने महिला थाना पुलिस पर शिकायत के बाद भी लड़का पक्ष को नहीं बुलाने के आरोप भी लगे। इस पर महिला थाना प्रभारी को फटकार लगाते लड़का पक्ष को बुलाकर मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सिसाना गांव की रईसा ने बताया कि बेटी हिना की शादी मुजफ्फरनगर के नईम के साथ तीन साल पहले हुई थी। नईम ने दूसरी शादी करने के बाद बेटी को ससुराल से निकाल दिया, जिसका मुकदमा चल रहा है। इसके बाद भी दहेज में दी गई बाइक को नईम वापस नहीं कर रहा है। वह बाइक हिना के भाई के नाम पर पंजीकृत है। बाइक का तीन बार एक से चार हजार रुपये तक का चालान कट चुका है, जो उन्हें भरना पड़ रहा है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में तीन बार चालान कटने पर यह भी आरोप लगाया कि नईम जानबूझकर चालान कटवा रहा है। उन्होंने बाइक वापस दिलवाने की मांग की।
-तलाक के फर्जी कागज तैयार कराने का आरोप
बसौद निवासी कौसर ने ससुराल पक्ष पर तलाक के फर्जी कागजात तैयार करने का आरोप लगाया। बताया कि वे कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके है, मगर पुलिस ससुराल पक्ष को नहीं बुला रही है। इस पर आयोग की सदस्य ने महिला थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं लूंब निवासी मीनाक्षी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष ने जमीन बेच दी और घर से अलग कर दिया। इससे बच्चों का पालन-पोषण करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
-शादी के चार महीने बाद ही ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप
गौरीपुर निवासी प्रिया ने बताया कि शादी के चार माह बाद ही ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे घर से निकाल दिया गया और पति कोई संपर्क नहीं कर रहा है। पुलिस भी मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। निवाड़ा निवासी मोना ने न्यायालय के आदेश के बाद भी ससुराल पक्ष पर खर्च नहीं देने का आरोप लगाया। बड़ौत निवासी परवीन ने आरोप लगाया कि साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर निजी फोटो वायरल कर दिए। शिकायत लेकर साइबर थाने पहुंचने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने कहा कि महिलाओं की समस्या सुनने के बाद पुलिस व विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।