फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AMC 2026 for dreams of students Atul Maheshwari Scholarship application deadline July 30 form available online

AMC 2026: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से दें सपनों को उड़ान, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई, फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन

Tue, 28 Jul 2026 06:29 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 28 Jul 2026 06:29 AM IST
सार

हर साल की तरह इस वर्ष भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के आवेदन किए जा रहे हैं। इस पहल से होनहार छात्रों के सपनों को उड़ान मिलती है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। जानिए पूरा विवरण

विज्ञापन
AMC 2026 for dreams of students Atul Maheshwari Scholarship application deadline July 30 form available online
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और यदि इसमें आर्थिक परेशानी आड़े आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने सपनों को उड़ान दे सकते हैं। इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा, जिसका फॉर्म फाउंडेशन की वेबसाइट, अमर उजाला की वेबसाइट या फिर इस लिंक पर जाकर भरना होगा।

विज्ञापन


फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 95 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। 2025 में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 46 मेधावियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन


कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति, क्या है पात्रता?

  • इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं-10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 11वीं-12वीं के 23 होनहारों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो।
  • जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

दस्तावेज एक एमबी से ज्यादा का न हो

  • आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
  • विद्यार्थियों को फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • दस्तावेज एक एमबी से अधिक न हों, अन्यथा आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे आवेदकों को परीक्षा में सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। हालांकि, इसमें ध्यान रखना होगा कि वे अपने से एक कक्षा नीचे के छात्र को ही अपना सहायक बना सकते हैं। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।



एक मोबाइल नंबर, एक आवेदन
विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जा सकता है। एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरें।

इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें-

इनके हौसलों को मिली उड़ान...

1. छात्रवृत्ति का सहारा
बचपन से ही मेरा सपना था कि मैं मटीरियल साइंटिस्ट बनूं और देश व समाज की सेवा करूं, किंतु परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मेरे लिए इस लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं था। फिर मैंने अतुल माहेश्वरी छात्रवृति का फॉर्म भरा। छात्रवृत्ति के लिए मेरा चयन हो गया। उससे मुझे एक सहारा मिला और उस धनराशि से मैं आगे की पढ़ाई कर पा रही हूं। - आरती

2. IAS बनने का सपना
मैं आईएएस बनना चाहता हूं। लेकिन परिवार की खराब आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई में बाधाएं आती रहीं, किंतु अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने मेरे जीवन में आशा का संचार किया है। - विनायक वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed