फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 1.45 Lakh Cusecs Released from Bijnor Barrage, Alert in Hastinapur Ganga Belt

UP: बिजनौर बैराज से छोड़ा गया 1.45 लाख क्यूसेक पानी, हस्तिनापुर खादर के गांवों में बढ़ी चिंता, किसान परेशान

Wed, 29 Jul 2026 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/ हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/ हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jul 2026 10:44 AM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिजनौर बैराज से 1.45 लाख क्यूसेक और भीमगोड़ा बैराज से करीब 99,680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन और सिंचाई विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

 

विज्ञापन
Meerut: 1.45 Lakh Cusecs Released from Bijnor Barrage, Alert in Hastinapur Ganga Belt
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार बिजनौर बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के बाद हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गंगा किनारे बसे गांवों के लोग जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


भीमगोड़ा और बिजनौर बैराज से छोड़ा जा रहा पानी
बुधवार सुबह छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार स्थित भीमगोड़ा बैराज का जलस्तर 292.50 मीटर दर्ज किया गया। यहां से 99,680 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 218.90 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 1,45,212 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 22 साल का रिकॉर्ड टूटा, 585.5 मिमी बारिश से शहर बेहाल; सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा नालों का पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


खादर क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता
बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने की मात्रा बढ़ने के बाद हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित स्थिति को लेकर सतर्क हैं।

प्रशासन कर रहा निगरानी
प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें भी गंगा के जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन जलस्तर में होने वाले हर बदलाव पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed