{"_id":"6a698c5dd0113e50e8038632","slug":"toyota-hilux-facelift-launched-new-4x2-at-variant-bigger-touchscreen-features-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Toyota Hilux Facelift: नए अंदाज और 4x2 ऑटोमैटिक वैरिएंट के साथ भारत में लॉन्च हुई टोयोटा हाइलक्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Hilux Facelift: नए अंदाज और 4x2 ऑटोमैटिक वैरिएंट के साथ भारत में लॉन्च हुई टोयोटा हाइलक्स, जानें कीमत
Wed, 29 Jul 2026 10:45 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:45 AM IST
सार
Toyota Hilux Facelift: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपनी लोकप्रिय टोयोटा हिलक्स फेसलिफ्ट (2026 मॉडल) लॉन्च कर दी है। इस नई हाइलक्स में नया 4x2 ऑटोमैटिक वैरिएंट, 12.3-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और सात एयरबैग्स जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि नई हाइलक्स में और क्या-क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
टोयोटा हिलक्स फेसलिफ्ट (2026 मॉडल)
- फोटो : toyotabharat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Toyota Hilux 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी ने पिकअप ट्रक का शौक रखने वाले ग्राहकों के लिए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने टोयोटा हिलक्स फेसलिफ्ट (2026 मॉडल) पेश कर दी है। इस नए मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 32 लाख तय की गई है। कंपनी ने नई हाइलक्स में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड्स किए हैं। इसके साथ ही, इसे और अधिक ग्राहकों तक सुलभ बनाने के लिए पहली बार नया 4x2 ऑटोमैटिक (AT) वैरिएंट भी शामिल किया गया है। अब यह लाइफस्टाइल पिकअप GX 4x2 AT, GX 4x4 AT और VX 4x4 AT वैरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
कैसी दिखती है नई टोयोटा हिलक्स
इंटीरियर और एडवांस्ड फीचर्स
आधुनिक तकनीक चाहने वालों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसके केबिन में इस बार सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड दिया गया है।
मजबूत सेफ्टी पैकेज
टोयोटा ने हाइलक्स की सुरक्षा को और भी मजबूत बनाया है। इसमें तमाम सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
ऑफ-रोड क्षमता और परफॉर्मेंस
इंजन और पावर
इंजन स्पेक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हिलक्स में टोयोटा का परखा हुआ 2.8-लीटर GD डीजल इंजन ही मिलता है।
कितनी है कीमत और कौन-कौन से वैरिएंट मिलेंगे?
इस लॉन्च का सबसे बड़ा बदलाव क्या है?
विज्ञापन
कैसी दिखती है नई टोयोटा हिलक्स
- नई टोयोटा हिलक्स अपनी पुरानी पहचान यानी रग्ड (Rugged) और बोल्ड लुक को पूरी तरह बरकरार रखती है, लेकिन इसमें कई सूक्ष्म और आधुनिक बदलाव किए गए हैं। इस बार यह लाइफस्टाइल पिकअप सल्फर मैटेलिक (Sulphur Metallic), प्लैटिनम पर्ल व्हाइट मैटेलिक (Platinum Pearl White Metallic), एटीट्यूड ब्लैक (Attitude Black), एश (Ash), इमोशनल रेड (Emotional Red) और सुपर व्हाइट (Super White) जैसे छह आकर्षक रंगों के विकल्प में उपलब्ध है।
- अगर अन्य प्रमुख बाहरी फीचर्स की बात करें, तो इसमें नए स्टाइल वाले डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, DRLs (डेटाइम रनिंग लाइट्स) के साथ शार्प LED हेडलैंप्स और बेहतर विजिबिलिटी के लिए फ्रंट फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा, लोडिंग एरिया यानी कार्गो बेड में आसानी से चढ़ने के लिए एक रियर डेक बोर्डिंग स्टेप जोड़ा गया है, जबकि सामान की सुरक्षा और सहूलियत के लिए लॉकेबल रियर डोर के साथ टेलगेट असिस्ट फंक्शन भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटीरियर और एडवांस्ड फीचर्स
आधुनिक तकनीक चाहने वालों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसके केबिन में इस बार सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड दिया गया है।
- 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट: केबिन में अब बड़ा 12.3-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है जो टोयोटा की i-कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
- 360-डिग्री कैमरा: पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360 डिग्री कैमरा सपोर्ट।
- TPMS: टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है ताकि टायरों की हवा के दबाव की रियल-टाइम जानकारी मिलती रहे।
मजबूत सेफ्टी पैकेज
टोयोटा ने हाइलक्स की सुरक्षा को और भी मजबूत बनाया है। इसमें तमाम सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
- सात एयरबैग्स: ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा के लिए।
- एबीएस with EBD: एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रेक असिस्ट।
- टाेयोटा GOA बॉडी स्ट्रक्चर: ग्लोबल आउटस्टैंडिंग असेसमेंट बॉडी स्ट्रक्चर, जो टक्कर की स्थिति में झटके को सोखकर केबिन को सुरक्षित रखता है।
ऑफ-रोड क्षमता और परफॉर्मेंस
- टाेयोटा हिलक्स हमेशा से ही अपनी बेजोड़ ऑफ-रोडिंग क्षमताओं और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, और यह नया मॉडल भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। कठिन से कठिन रास्तों पर आसानी से निकलने के लिए इसके 4x4 वैरिएंट्स में कई एडवांस्ड ऑफ-रोड फीचर्स दिए गए हैं।
- इसमें अलग-अलग सतहों के हिसाब से ग्रिप और ग्रैक्शन बनाए रखने के लिए मल्टी-टेरेन सेलेक्ट (MTS), खड़ी ढलानों पर गाड़ी का कंट्रोल आसान बनाने के लिए डाउनहिल असिस्ट कंट्रोल (DAC) और विपरीत परिस्थितियों के लिए एडवांस्ड फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) मोड्स शामिल हैं, जो हर तरह के एडवेंचर में ड्राइवर को बेहतरीन कंट्रोल और भरोसा देते हैं।
इंजन और पावर
इंजन स्पेक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हिलक्स में टोयोटा का परखा हुआ 2.8-लीटर GD डीजल इंजन ही मिलता है।
- पावर और टॉर्क: यह इंजन 204 HP की पावर और 500 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन: यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
कितनी है कीमत और कौन-कौन से वैरिएंट मिलेंगे?
- नई टाेयोटा हिलक्स फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 32 लाख रखी गई है। कंपनी ने इसे तीन वैरिएंट्स GX 4x2 AT, GX 4x4 AT और VX 4x4 AT में पेश किया है। इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण नया GX 4x2 ऑटोमैटिक वैरिएंट है, जिसे पहली बार लाइनअप में शामिल किया गया
- है। इसके आने से हिलक्स अब उन ग्राहकों के लिए भी बेहतर विकल्प बन गई है, जो इसकी दमदार स्टाइलिंग और विश्वसनीयता चाहते हैं, लेकिन 4x4 ऑफ-रोड क्षमता की जरूरत नहीं रखते।
इस लॉन्च का सबसे बड़ा बदलाव क्या है?
- अब तक हाइलक्स सिर्फ 4x4 (फोर-बाय-फोर) वर्जन में ही आती थी, जिससे इसकी पहुंच एक खास निश (Niche) ऑफ-रोडर सेगमेंट तक ही सीमित थी।
- हालांकि, नया GX 4x2 ऑटोमैटिक वैरिएंट जुड़ने से यह उन खरीदारों के लिए काफी आकर्षक हो गई है जो हाइलक्स का दमदार लुक, मजबूत बॉडी और टोयोटा का भरोसा तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें फुल-टाइम ऑफ-रोड क्षमता की जरूरत नहीं होती।
- यह नया 4x2 वैरिएंट हाइलक्स को शहर के ट्रैफिक और हाईवे क्रूजिंग दोनों के लिए एक प्रैक्टिकल और बेहतर विकल्प बनाता है।