{"_id":"6a688488a6603f8538090a46","slug":"land-rover-discovery-sport-end-production-2026-after-11-years-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Land Rover Discovery Sport: 11 साल के बाद बंद हो रही लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, जानें क्यों लिया गया यह फैसला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Land Rover Discovery Sport: 11 साल के बाद बंद हो रही लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट, जानें क्यों लिया गया यह फैसला
Tue, 28 Jul 2026 03:59 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:59 PM IST
सार
Luxury SUV: Land Rover अपनी लोकप्रिय प्रीमियम SUV Discovery Sport का प्रोडक्शन दिसंबर 2026 में बंद करने जा रही है। 11 साल तक बाजार में रहने के बाद अब कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा फोकस करेगी। आइए जानते हैं इस फैसले की वजह और भारतीय कार खरीदारों पर इसका क्या असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट
- फोटो : landrover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Discovery Sport Discontinued: लग्जरी SUV सेगमेंट में एक दौर का अंत होने जा रहा है। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का करीब 11 साल का सफर अब खत्म होने की चर्चाएं तेज हैं। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, जैगुआर लैंड रोवर (JLR) दिसंबर 2026 में इस प्रीमियम SUV का प्रोडक्शन बंद कर देगी। कंपनी अब अपनी मॉडल लाइनअप को सरल बनाने और अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस करने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
11 साल बाद क्यों बंद हो रही है Discovery Sport?
क्या है कंपनी का प्लान?
डिस्कवरी स्पोर्ट में क्या मिलता था?
भारत में किन गाड़ियों से था मुकाबला?
भारतीय बाजार में डिस्कवरी स्पोर्ट को पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ बेचा गया। इसका मुकाबला BMW X3, Mercedes-Benz GLC, Audi Q5 और Volvo XC60 जैसी प्रीमियम लग्जरी SUVs से रहा।
मौजूदा ग्राहकों पर क्या असर पड़ सकता है?
प्रोडक्शन बंद होने के बाद डिस्कवरी स्पोर्ट की नई जनरेशन या किसी नए मॉडल के आने की उम्मीद जरूर जताई जा रही है। हालांकि, जैगुआर लैंड रोवर ने फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
11 साल बाद क्यों बंद हो रही है Discovery Sport?
- लैंड रोवर ने डिस्कवरी स्पोर्ट्स साल 2014 में Freelander की जगह लॉन्च किया था। तब से यह कंपनी की डिस्कवरी फैमिली की एंट्री-लेवल प्रीमियम SUV के रूप में बाजार में मौजूद रही।
- लीक जानकारी के अनुसार, इसका प्रोडक्शन दिसंबर 2026 में यूके के Halewood प्लांट में बंद कर दिया जाएगा। इस तरह यह SUV करीब 11 साल तक प्रोडक्शन में रहने के बाद विदा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है कंपनी का प्लान?
- दावा किया जा रहा है कि जैगुआर लैंड रोवर अपनी मॉडल रेंज को पहले से ज्यादा सरल बनाना चाहती है। कंपनी का फोकस अब अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर है।
- इसी रणनीति के तहत Discovery Sport का प्रोडक्शन बंद किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस SUV के सीधे रिप्लेसमेंट या नई जनरेशन मॉडल की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
डिस्कवरी स्पोर्ट में क्या मिलता था?
- डिस्कवरी स्पोर्ट, डिस्कवरी फैमिली की एंट्री-लेवल SUV थी। कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे ऑप्शनल थर्ड रो के साथ 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी पेश किया गया था।
- इस SUV में पेट्रोल, डीजल, माइल्ड-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड इंजन विकल्प उपलब्ध थे। इसके अलावा टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और Pivi Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी प्रीमियम खूबियां भी मिलती थीं।
भारत में किन गाड़ियों से था मुकाबला?
भारतीय बाजार में डिस्कवरी स्पोर्ट को पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ बेचा गया। इसका मुकाबला BMW X3, Mercedes-Benz GLC, Audi Q5 और Volvo XC60 जैसी प्रीमियम लग्जरी SUVs से रहा।
मौजूदा ग्राहकों पर क्या असर पड़ सकता है?
- अगर आपके पास पहले से डिस्कवरी स्पोर्ट है, तो फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। कंपनी ने संकेत दिया है कि सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट पहले की तरह जारी रहेगा।
- वहीं, जो ग्राहक नई Discovery Sport खरीदना चाहते हैं, वे डीलरशिप पर उपलब्ध स्टॉक खत्म होने तक इसे खरीद सकेंगे।
प्रोडक्शन बंद होने के बाद डिस्कवरी स्पोर्ट की नई जनरेशन या किसी नए मॉडल के आने की उम्मीद जरूर जताई जा रही है। हालांकि, जैगुआर लैंड रोवर ने फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।