Upcoming Off-Road SUV: भारत में जल्द दस्तक देंगी पांच नई ऑफ-रोड SUVs, जानें आपके लिए किसमें क्या होगा खास
Upcoming Off Road SUVs India: भारत में ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ट्रैवल का शौक लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि अब वाहन निर्माता कंपनी ऐसी एसयूवी पर फोकस कर रही हैं, जो मुश्किल रास्तों पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकें। आइए जानते हैं उन मॉडल्स के बारे में विस्तार से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Upcoming SUVs 2028: क्या आप भी वीकेंड पर ऑफ-रोडिंग और कठिन रास्तों पर एडवेंचर ट्रैवल करना पसंद करते हैं? तो भारत में वाहन निर्माता कंपनियां अपनी सबसे दमदार और पावरफुल SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। 2028 तक भारतीय बाजार में जबरदस्त ऑफ-रोड SUVs दस्तक देने जा रही हैं, जिनमें थार के नए अवतार से लेकर टोयोटा की धांसू लैंड क्रूजर FJ तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग SUVs के फीचर्स, इंजन, डाइमेंशन्स और संभावित लॉन्च टाइमलाइन की हर एक डिटेल।
नई Mahindra Thar: मिलेगा नया लुक और नए फीचर्स
- महिंद्रा इस साल के अंत तक नई थार फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। इसका डिजाइन काफी हद तक Thar Roxx जैसा हो सकता है।
- नई SUV में सिक्स-स्लॉट ग्रिल, C-शेप LED हेडलैंप्स और LED DRLs दिए जाएंगे, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा आकर्षक होगा।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें पैसिव कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे नए फीचर्स मिल सकते हैं।हालांकि, कंपनी इंजन और ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं करेगी।
JSW की पहली प्लग-इन हाइब्रिड ऑफ-रोड SUV
- JSW ग्रुप सितंबर 2026 में JSW Motors के जरिए भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में एंट्री कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी का यह पहला मॉडल चेरी जेटूर ट्रैवलर C-DM का रीबैज्ड वर्जन पर हो सकता है।
- इस एसयूवी की संभावित लंबाई 4,795 मिमी, व्हीलबेस 2,800 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिमी होगी। भारतीय मॉडल में ग्राउंड क्लीयरेंस और अधिक हो सकता है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा और 100 किलोमीटर से ज्यादा की EV रेंज मिलने की उम्मीद है।
Next-Generation Toyota Fortuner: पहले से ज्यादा प्रीमियम
- टोयोटा अपनी तीसरी पीढ़ी की फॉर्च्यूनर को 2026 के अंत या 2027 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। उम्मीद है कि इस नई फॉर्च्यून में पहले से ज्यादा शार्प डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और बेहतर कम्फर्ट देखने को मिलेगा।
- फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए जा सकते हैं।हालांकि, इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प पहले जैसे ही रहने की संभावना है।
Hyundai की नई ऑफ-रोड SUV भी करेगी एंट्री
- ह्यूंदै भी भारतीय बाजार के लिए नई ऑफ-रोड SUV लाने की पुष्टि की है। यह SUV ह्यूंदै बोल्डर कॉन्सेप्ट पर आधारित हो सकतर है और मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार होने की उम्मीद है। इसमें पेट्रोल और पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड दोनों विकल्प मिलेंगे।
- स्टैंडर्ड मॉडल में फ्रंट-व्हील ड्राइव होगा, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट में e-AWD का विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसकी लॉन्चिंग 2028 के आसपास हो सकती है।
Toyota Land Cruiser FJ: छोटी लेकिन दमदार ऑफ-रोड SUV
- Toyota 2028 के अंत तक लैंड क्रूजर FJ को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह एसयूवी फॉर्च्यूनर से नीचे पोजिशन की जाएगी और बॉडी-ऑन-फ्रेम C-SUV होगी।
- इसकी लंबाई 4,610 मिमी, व्हीलबेस 2,580 मिमी होगा और इसमें 5 लोगों के बैठने की क्षमता मिलेगी। SUV में 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 164 hp की पावर जनरेट करेगा। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम दिया जाएगा। भविष्य में इसका हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी भारतीय बाजार में आ सकता है।
क्यों बढ़ रही है ऑफ-रोड SUV की मांग?
भारत में एडवेंचर ट्रैवल, रोड ट्रिप और ऑफ-रोडिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ग्राहक अब सिर्फ स्टाइलिश एसयूवी नहीं, बल्कि बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस, 4WD सिस्टम, मजबूत बॉडी और कठिन रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली गाड़ियों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी वजह से कंपनियां लगातार नए ऑफ-रोड मॉडल बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं।