Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
An awareness rally carrying the message of Beti Bachao was held in Nizampur, Mahendragarh/Narnaul with a pledge taken to improve the sex ratio.
{"_id":"6a68a339f66e85d7ac097ee7","slug":"video-an-awareness-rally-carrying-the-message-of-beti-bachao-was-held-in-nizampur-mahendragarhnarnaul-with-a-pledge-taken-to-improve-the-sex-ratio-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेन्द्रगढ़\/नारनौल: बेटी बचाओ का संदेश लेकर निकाली जागरूकता रैली, लिंगानुपात सुधारने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेन्द्रगढ़/नारनौल: बेटी बचाओ का संदेश लेकर निकाली जागरूकता रैली, लिंगानुपात सुधारने का लिया संकल्प
निजामपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत मंगलवार को गांव घाटासेर में लिंगानुपात सुधार एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच उर्मिला देवी ने की, जबकि आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के इंचार्ज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल छीपा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
अभियान में गांव के पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल विरेन्द्र, एएनएम विनोद देवी, आशा कार्यकर्ता बबली देवी और आरती देवी, तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मायादेवी, गायत्री देवी और सजना देवी मौजूद रहीं।
इस दौरान ग्रामीणों को लिंगानुपात सुधारने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कन्या भ्रूण हत्या को सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसे रोकने का आह्वान किया। साथ ही बताया गया कि कन्या भ्रूण हत्या करवाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें जेल की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए फर्श तक पहुंची और वहां से गांव के विभिन्न रास्तों से होकर स्कूल में जाकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।