{"_id":"6a6838e445a4f5b2120412f5","slug":"video-shimla-congress-office-retaining-wall-collapse-road-block-traffic-update-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Traffic Update: कांग्रेस कार्यालय के पास गिरा डंगा, सड़क बंद, बस सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Traffic Update: कांग्रेस कार्यालय के पास गिरा डंगा, सड़क बंद, बस सेवा प्रभावित
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:50 AM IST
राजधानी शिमला में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय के समीप डंगा गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। मलबा सड़क पर आने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने के कारण लिफ्ट से पुराने बस अड्डे और पुराने बस अड्डे से लिफ्ट तक आने-जाने वाले लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
डंगा गिरने के चलते लोकल बस सेवा भी प्रभावित हुई। शहर के भीतर चलने वाली बसें पुराने बस अड्डे तक पहुंचने के बजाय वहीं से वापस लौट रही हैं। इससे यात्रियों को बीच रास्ते में उतरकर पैदल अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा है।
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और सड़क को जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।