{"_id":"6a684cf545260861d3026970","slug":"video-nahan-weather-update-heavy-rain-waterlogging-orange-alert-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में सुबह मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, आधे घंटे बाद भी जारी रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में सुबह मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, आधे घंटे बाद भी जारी रिमझिम बारिश
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:02 PM IST
मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश ने कुछ ही देर में शहर का जनजीवन प्रभावित कर दिया। बारिश के कारण कई गलियों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
'गलियों का शहर' कहे जाने वाले नाहन में जल निकासी की सीमित व्यवस्था के चलते बारिश का पानी सड़कों और ढलान वाले रास्तों पर बहने लगा। सुबह कार्यालय और अन्य कार्यों के लिए निकले लोगों को पानी से लबालब रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों के जूते तक भीग गए और दैनिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।
करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश होने के बाद वर्षा की तीव्रता कम हुई, लेकिन रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान में अब भी घने बादल छाए हुए हैं और नाहन शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।