{"_id":"6a68458d7caa98337b006cb0","slug":"video-renuka-dam-project-rehabilitation-101-displaced-families-27-lakh-grant-land-allotment-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Renuka Dam Project: 101 गृहविहीन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, 250 वर्गमीटर जमीन और 27 लाख रुपये की मिलेगी ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Renuka Dam Project: 101 गृहविहीन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, 250 वर्गमीटर जमीन और 27 लाख रुपये की मिलेगी ग्रांट
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:30 AM IST
रेणुकाजी बांध परियोजना से प्रभावित गृहविहीन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार से परियोजना प्रबंधन ने चयनित परिवारों से पुनर्वास ग्रांट के लिए आवेदन प्रपत्र भरवाने का कार्य शुरू कर दिया। पहले चरण में जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचित 101 परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
परियोजना के तहत कुल 253 गृहविहीन परिवारों का पुनर्वास किया जाना है। प्रबंधन ने विस्थापित परिवारों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तीन निर्धारित विकल्प तैयार किए हैं, जिनमें से परिवार अपनी आवश्यकता और सहमति के अनुसार चयन कर रहे हैं।
मुख्य प्रावधान के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को मकान निर्माण के लिए 250 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें 150 वर्गमीटर क्षेत्र में आवास का निर्माण किया जा सकेगा, जबकि शेष 100 वर्गमीटर भूमि का उपयोग खेती या अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को 27 लाख रुपये की पुनर्वास ग्रांट भी प्रदान की जाएगी।
परियोजना प्रबंधन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के एक माह के भीतर ग्रांट जारी कर दी जाएगी। कुल स्वीकृत राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा पहली किस्त के रूप में दिया जाएगा, ताकि प्रभावित परिवार बिना किसी देरी के अपने नए घर का निर्माण शुरू कर सकें।
परियोजना के तहत एक ऐसे परिवार को पहले ही पुनर्वास ग्रांट जारी की जा चुकी है, जिसने अपनी ओर से नया मकान तैयार कर लिया है। शेष 152 परिवारों को भी आगामी चरणों में अधिसूचित कर योजना का लाभ दिया जाएगा।
उप महाप्रबंधक (डीजीएम) रेणुकाजी बांध परियोजना दिनेश शर्मा ने बताया कि अधिसूचित 101 गृहविहीन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं और पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया प्रभावित परिवारों की सहमति तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।