{"_id":"6a68fda71346bd58090580f4","slug":"new-msc-physics-course-launched-at-the-government-college-narnol-news-c-196-1-nnl1003-143121-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में एमएससी भौतिकी का नया कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में एमएससी भौतिकी का नया कोर्स शुरू
Wed, 29 Jul 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी (भौतिकी) का नया पाठ्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त निर्धारित की गई है।
महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र के विद्यार्थियों की लंबे समय से एमएससी भौतिकी शुरू करने की मांग थी। इस मांग को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पाठ्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि भौतिकी विषय में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इस पाठ्यक्रम के शुरू होने से अब विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर स्तर पर भौतिकी की पढ़ाई के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विभाग को 40 सीटों की स्वीकृति मिली है और इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि एमएससी भौतिकी करने के बाद विद्यार्थियों के लिए अध्यापन, शोध एवं वैज्ञानिक संस्थानों में कॅरिअर के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।
वे विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन के साथ-साथ नेट, पीएचडी तथा इसरो, डीआरडीओ, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों में शोध एवं वैज्ञानिक पदों पर कार्य कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग में डॉ. कांता, डॉ. शशि, डॉ. पूजा, डॉ. विजेंद्र सिंह और अंजू सहित अनुभवी शिक्षकीय स्टाफ कार्यरत है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, अत्याधुनिक उपकरण तथा आवश्यक तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।