फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2026: Kashi Vishwanath Dham Protocol darshan suspended queue for darshan could stretch up to 6–7 hours

Sawan 2026: काशी विश्वनाथ धाम में प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक, 6-7 घंटे तक लंबी हो सकती है दर्शन की लाइन

Wed, 29 Jul 2026 10:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 29 Jul 2026 10:57 AM IST
सार

सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में 6-7 घंटे तक दर्शन की लाइन लंबी हो सकती है। वहीं प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगेगी। यह फैसला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के अनुमान से किया गया। 

विज्ञापन
Sawan 2026: Kashi Vishwanath Dham Protocol darshan suspended queue for darshan could stretch up to 6–7 hours
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन के लिए कतार में औसतन 6 से 7 घंटे या उससे अधिक का समय लग सकता है। इसी संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरे सावन महीने के दौरान सभी प्रकार के प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक सामान्य दर्शन व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को औसतन 6 से 7 घंटे या उससे अधिक समय तक कतार में इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी स्तर पर विशेष सुविधा या प्रोटोकॉल दर्शन की अनुमति दी जाती है तो सामान्य श्रद्धालुओं की प्रतीक्षा अवधि और बढ़ जाएगी, जिससे दर्शन व्यवस्था प्रभावित होगी और आम भक्तों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: सपा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल को फिर गला दबाकर मारने का प्रयास, सपा कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान मौसम में गर्मी और उमस के कारण इतनी लंबी प्रतीक्षा बच्चों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए विशेष एवं प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था पूरी तरह स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed