{"_id":"6a697d8942e4a469ef099e5c","slug":"governor-anandiben-patel-pointed-out-shortcomings-at-kashi-vidyapith-convocation-ceremony-in-varanasi-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हॉस्टल है मेस नहीं, लाइब्रेरी है पढ़ने की जगह नहीं; राज्यपाल ने काशी विद्यापीठ को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हॉस्टल है मेस नहीं, लाइब्रेरी है पढ़ने की जगह नहीं; राज्यपाल ने काशी विद्यापीठ को लगाई फटकार
Wed, 29 Jul 2026 09:42 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:42 AM IST
सार
Varanasi News: हॉस्टल है मेस नहीं, लाइब्रेरी है पढ़ने की जगह नहीं, कैसे चल रहा विश्वविद्यालय? ये बातें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में मंच से भाषण देते हुए कही।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में मंच से 42 मिनट तक भाषण दिया और इसमें करीब 15 मिनट तक उन्होंने विश्वविद्यालय का पूरा कच्चा चिट्ठा ही खोल दिया। कहा कि यहां हॉस्टल तो है लेकिन मेस और वाईफाई ही नहीं है। वॉशिंग मशीन तक नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि पुस्तकालय है लेकिन वहां बैठकर पढ़ने की जगह ही नहीं है। किताबों का रखरखाव भी ढंग से नहीं है। ऐसे कैसे विश्वविद्यालय चल रहा है। मेन कैंपस में चार हॉस्टल हैं। तीन बॉयज और एक गर्ल्स हॉस्टल। इसमें संपूर्णानंद शोध छात्रावास का इस्तेमाल ही नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विद्यार्थियों से सवाल किया कि आप बिना इंटरनेट के कैसे पढ़ाई कर लेते हैं। राज्यपाल ने कहा इसलिए छात्र खुद ही खाना बना रहे कि मैंने देखा कि यहां मेस नहीं हैं। ये दुखद है। हालांकि, खुशी भी हुई कि छात्र खाना खुद बना रहे हैं। छात्र खाना बनाने में एक्सपर्ट हो जाएंगे तो इसका लाभ उनकी पत्नियों को मिलेगा। अधिकारियों और शिक्षकों से कहा कि नैक ग्रेडिंग में बी प्लस आने पर आपको संतोष हो गया होगा, लेकिन मुझे नहीं हुआ।
विज्ञापन