Live
Bhopal Farmers Protest Live:सीएम हाउस के पास डंपर लगाकर रोड रोकी गई; भोपाल के हाल बेहाल, सड़कों पर लंबा जाम
{"_id":"6a696f2493b4d1ffd50d4f8b","slug":"farmers-standing-firm-on-their-faith-get-the-latest-updates-on-affected-areas-bhopal-mp-news-kisan-andolan-2026-07-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bhopal Farmers Protest Live:सीएम हाउस के पास डंपर लगाकर रोड रोकी गई; भोपाल के हाल बेहाल, सड़कों पर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 29 Jul 2026 12:50 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:50 PM IST
खास बातें
MP samyukt kisan morcha updates in hind: मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल जारी है। संयुक्त किशान मोर्चा के नेतृत्व में किसान भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित सावरकर सेतु पर डेरा जमाए हुए हैं। वहीं, आंदोलन के चलते स्कूलों पर असर पड़ा है। रोड ब्लॉक वाले इलाकों में आज छुट्टी कर दी गई है। आंदोलन से जुड़े हर एक बड़े अपडेट के लिए बने रहिए अमर उजाला के लाइव ब्लॉग के साथ।
विज्ञापन
भोपाल: किसानों ने सड़क पर डाला डेरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:44 PM, 29-Jul-2026
किसानों से संवाद करेगी कमेटी- सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों के लिए संपूर्ण मध्यप्रदेश में किसान कल्याण वर्ष मना रहे हैं। किसानों के लिए एक कमेटी बनाई है। जो किसानों से संवाद करेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री से प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर चर्चा करेंगे। जनता को परेशानी न हो इस बात की चिंता दोनों पक्षों को करना चाहिए। संवाद से हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।11:49 AM, 29-Jul-2026
भोपाल: अब जेन जी भी पहुंचे किसान आंदोलन में
जेन जी पहुंचे धरना स्थल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
11:28 AM, 29-Jul-2026
Bhopal: बढ़ने लगी किसानों की संख्या
आंदोलन स्थल पर धीरे-धीरे किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। दोपहर तक 5000 से ज्यादा किस पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। कई किसान नारेबाजी कर रहे हैं। जय किसान, जय जवान के नारे दूर तक सुनाई दे रहे हैं।10:02 AM, 29-Jul-2026
किसान क्रांति पैदल यात्रा: 19 संगठन आज अपनी ताकत दिखाएंगे
भोपाल: सावरकर सेतु पर बैठे किसान, नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
09:30 AM, 29-Jul-2026
MP: किसान आज मुख्यमंत्री आवास की ओर करेंगे कूच-जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मप्र के किसान भाइयों, नर्मदापुरम के बरखेड़ा से शुरू हुई किसान क्रांति पैदल यात्रा ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप और 11 मील होते हुए भोपाल पहुंच गई है। पांच हजार से ज्यादा किसान परिवार राजधानी की सड़क पर डटे हैं। किसान लड़ाके आज मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।किसानों की ये हैं पांच मांग
1. मूंग की 100% खरीदी हो
2. MSP की कानूनी गारंटी दें
3. खाद की पर्याप्त उपलब्धता हो
4. अमेरिका से ट्रेड डील रद्द की जाए
5. किसानों को दी मोदी-गारंटी पूरी करें
08:52 AM, 29-Jul-2026
MP: अलग-अलग रास्तों से मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की योजना
सीएम हाउस तक पहुंचने के लिए किसान लगातार रणनीति बना रहे हैं। कड़ी सुरक्षा और पुलिस की घेराबंदी के बीच किसान अलग-अलग रास्तों से मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की योजना तैयार कर रहे हैं। किसान नेता गजेंद्र सिंह जाट ने कहा कि अगर सरकार हमें इस तरह रोकेगी, तो किसान भी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने के नए तरीके तलाशेंगे। हम आज हर हाल में सीएम हाउस पहुंचेंगे। हमारी मांगें पूरी की जाएं, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:45 AM, 29-Jul-2026
MP: आज इन-इन जिलों से किसान आएंगे भोपाल
नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन और सीहोर से बड़ी संख्या में किसान आज भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद किसान संगठन आंदोलन की आगे की रणनीति पर फैसला करेंगे। किसानों ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव का एलान किया है।08:42 AM, 29-Jul-2026
Bhopal Farmers Protes: बड़ी संख्या में किसानों के जुटने का दावा
बुधवार की सुबह सावरकर सेतु की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
08:14 AM, 29-Jul-2026
Bhopal Farmers Protest Live:सीएम हाउस के पास डंपर लगाकर रोड रोकी गई; भोपाल के हाल बेहाल, सड़कों पर लंबा जाम
मध्य प्रदेश के किसान सड़कों पर उतर आए हैं। समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने समेत पांच मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले किसानों को मंगलवार को होशंगाबाद रोड स्थित सावरकर सेतु पर रोक लिया गया था। इसके बाद किसानों ने यहीं डेरा जमा लिया है। कल रात एक तरफ की रोड पर दाल बाटी बनाना शुरू कर दिए थे तो दूसरी ओर हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसान सीएम से मिलने की मांग पर अड़े थे।वहीं,बुधवार को किसान आंदोलन का असर स्कूलों पर भी दिखा। नर्मदापुरम रोड समेत प्रभावित क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों में छुट्टी की गई है, बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।