{"_id":"6a69accf1f9ee95452086f54","slug":"video-sirmaur-police-security-arrangements-kanwar-yatra-paonta-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस अलर्ट, सीसीटीवी निगरानी और 24 घंटे गश्त के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस अलर्ट, सीसीटीवी निगरानी और 24 घंटे गश्त के इंतजाम
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:03 PM IST
Link Copied
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सिरमौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांवटा-भूपपुर-यमुना पुल मार्ग से होकर हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि कालाअंब, पांवटा, भूपपुर और यमुना पुल मार्ग पर पुलिस की नियमित गश्त रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सड़क के बाईं ओर चलने की व्यवस्था की गई है। वहीं, कांवड़ियों के लिए लगाए जाने वाले भंडारों को भी सड़क से हटकर बाईं ओर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यातायात प्रभावित न हो।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों की जांच की जाएगी और उनके मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी वाहन में हथियार या अन्य प्रतिबंधित सामग्री न हो।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाएगा। इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें दिन-रात गश्त करेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रा में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मियों को विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस के साथ भी लगातार समन्वय बनाए रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।