बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Geo-vehicle tagging system not implemented properly yet notices are being issued

कानपुर: जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था ठीक से लागू नहीं, भेजे जा रहे नोटिस, व्यापारियों ने नाराजगी जताई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:40 PM IST
Kanpur: Geo-vehicle tagging system not implemented properly yet notices are being issued
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से मंगलवार को कोपरगंज में व्यापारी-उद्यमी संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें मंडी समिति की ओर से लागू की गई जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि व्यवस्था सही तरीके से लागू नहीं हो पाई है इसके बावजूद वाहन टैगिंग में कमी बताकर 451 व्यापारियों और उद्यमियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने इसे व्यापारियों का उत्पीड़न बताते हुए 30 जुलाई से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था एक जुलाई से दो महीने के परीक्षण के तौर पर लागू की गई थी लेकिन जुलाई समाप्त होने को है और व्यवस्था अभी भी सुचारु नहीं हो पाई है। छोटी-छोटी तकनीकी कमियों के आधार पर व्यापारियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडी समिति के गेट पास पर वाहन की गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा दर्शाई गई है जिसके अनुसार 48 घंटे में 1440 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी, जो संभव नहीं है। वहीं दूसरी ओर उसी गेट पास पर 48 घंटे में अधिकतम 500 किलोमीटर की दूरी का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के ई-वे बिल में भी 48 घंटे में केवल 200 किलोमीटर की दूरी का प्रावधान है। ज्ञानेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि गेट पास की समय सीमा समाप्त होने के आधार पर पिछले दो वर्षों में कानपुर समेत पूरे प्रदेश में हजारों वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से व्यापारियों और उद्यमियों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। लखनऊ में कृषि विपणन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मौजूदगी में वाहन टैगिंग व्यवस्था स्थगित करने का आश्वासन दिया था इसके बावजूद नोटिस भेजे जा रहे हैं। मौके पर विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, आशीष मिश्र, अनुराग जायसवाल, केके गुप्ता, सौरभ पांडेय, अतरुद्दीन, मयंक दीप सिंह सलूजा, अतुल ओमर, कुंदन शर्मा, रतन सिंह राजू, अनुज त्रिपाठी, महेश गंगवानी, मनीष वंशदानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: यशोदा नगर बाईपास पर हादसा, ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र घायल

28 Jul 2026

कानपुर: फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से आठ साल के मासूम बच्चे की मौत

28 Jul 2026

VIDEO: दिन में छाया अंधेरा, काले बादलों के बीच झमाझम बारिश

28 Jul 2026

VIDEO: पीलीभीत में डीएम और एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

28 Jul 2026

शॉर्ट सर्किट से जींद क्लॉथ मार्केट की दो दुकानों में भीषण आग

28 Jul 2026
विज्ञापन

हांसी के सिंघवा गांव में खेत से किसान का सिंघवा अवस्था में शव बरामद

28 Jul 2026

सुल्तानपुर: 20 मिनट की बारिश के बाद भी गांव प्यासे, खेत सूखे, शहर तरबतर

28 Jul 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, पर जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

28 Jul 2026

कानपुर में गैंगस्टर कोर्ट में फर्जी दस्तावेज से जमानत कराने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

28 Jul 2026

हाथरस जनपद में डाकघर चोरी-केनरा बैंक सेंधमारी व हनुमान टीला बाबा हत्याकांड का खुलासा

28 Jul 2026

Mandi: दो महीने से अधूरा रिटेनिंग वॉल का काम बना आफत, चैलचौक में मकान और गौशाला पर मंडराया खतरा

28 Jul 2026

सड़क, पानी और विद्युत की समस्या

28 Jul 2026

पथरा-डिंडई मार्ग की मांग पर सड़क जाम

28 Jul 2026

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

28 Jul 2026

Hamirpur: नरेश ठाकुर ने नशा मुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर दिया विशेष जोर

Bilaspur: पराहु में मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण, 200 ग्रामीणों ने सीखे स्वरोजगार के गुर

28 Jul 2026

VIDEO: यूथ कांग्रेस ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निष्कासन की मांग, फूंका पुतला

28 Jul 2026

फरीदाबाद में तेज बारिश से NH पर भरा पानी, अजरोंदा और बाटा चौक पर लगा लंबा जाम

28 Jul 2026

मनप्रीत अयाली ने परमजीत कौर खालड़ा को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, बोले- सीट छोड़ने को तैयार

हांसी अनाज मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर निर्माणाधीन गोदाम में चोरी

28 Jul 2026

कनीना में यात्री की मदद कर रहे सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान की ट्रेन की चपेट से मौत

Dharampur Panchayat Samiti | धर्मपुर ब्लॉक पंचायत समिति की पहली बैठक, 95 विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

28 Jul 2026

हाथरस में हुई तेज बारिश से हर ओर नजर आया जलभराव

28 Jul 2026

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पूरे पंजाब में प्रदर्शन, कर्मचारियों की पक्की नौकरी की मांग तेज

Meerut: बारिश के कारण सेंट जोंस के निकट विशाल पेड़ गिरा, चपेट में आकर बिजली के चार खंभे टूटे

28 Jul 2026

सहारनपुर: तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जलभराव

28 Jul 2026

मुजफ्फरनगर में तेज बारिश, खेतों में भरा सोलानी नदी का पानी

28 Jul 2026

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

28 Jul 2026

बागपत में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, अंडरपास में जलभराव से वाहन फंसे

28 Jul 2026

मुजफ्फरनगर: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, बारिश में भीगते हुए पहुंचे छात्र

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed