{"_id":"6a687ef194ea637df000d619","slug":"video-retired-bsf-jawan-dies-after-being-hit-by-a-train-while-helping-a-passenger-in-kanina-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनीना में यात्री की मदद कर रहे सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान की ट्रेन की चपेट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना में यात्री की मदद कर रहे सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान की ट्रेन की चपेट से मौत
सोमवार रात को यात्री को पानी देने के लिए ट्रेन में चढ़े थे सुरेश, उतरते समय पायदान के बीच फंसा पैर
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। कनीना रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात 58 वर्षीय सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान सुरेश कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वे एक यात्री को पानी की बोतल देने के लिए ट्रेन में चढ़े थे, तभी उतरते समय संतुलन बिगड़ने से यह घटना हुई।
बता दें कि सुरेश कुमार प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मदद करते थे। ट्रेन में रहने वाले यात्रियों को पानी व अन्य सामान देते थे। हादसे के दिन भी ट्रेन संख्या 54015 के एक कोच में पानी की बोतल देने के लिए चढ़े थे। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और नीचे उतरते उनका संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन धीमी शुरू हुई थी और इस दौरान वे नीचे उतर रहे थे। जब वे प्लेटफॉर्म पर पैर रखने लगे तो पैर फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच में आया गया। इस दौरान पीछे वाला पायदान उनकी गर्दन पर लगा और घायल हो गए। बाद में यात्रियों ने लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत कनीना सीएचसी में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर पर्स, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया। साथ ही एक पर्ची पर नंबर लिखा था और इनको संपर्क कर हादसे की जानकारी दी गई।
-------------
- समाजसेवी स्वभाव और सेना में परिजन
सुरेश कुमार लगभग एक वर्ष पहले सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए थे। वे वार्ड नंबर-10 कनीना के निवासी थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा भारतीय वायु सेना में कार्यरत है जबकि बेटी भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर है।
--------------
वर्जन:
सूचना मिलने पर शव कब्जे में लिया और मंगलवार को पहचान होने पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। यह एक हादसा था और परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
- सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, जीआरपी, महेंद्रगढ़
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।