Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Theft at a warehouse under construction just a few steps away from the Hansi Grain Market police outpost.
{"_id":"6a687f08f7b2a20d0e011c92","slug":"video-theft-at-a-warehouse-under-construction-just-a-few-steps-away-from-the-hansi-grain-market-police-outpost-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी अनाज मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर निर्माणाधीन गोदाम में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी अनाज मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर निर्माणाधीन गोदाम में चोरी
हांसी के कुंदनापुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम को चोरों ने निशाना बनाते हुए सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल अनाज मंडी पुलिस चौकी से बेहद नजदीक है। चोरो ने गोदाम से दो क्विंटल लोहे की रॉड, वेल्डिंग मशीन, मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत 60000 रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
गोदाम मालिक राघव नागपाल ने बताया कि चोर रात के अंधेरे में गोदाम से करीब 60,000 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में लोहे की रॉड, वेल्डिंग मशीन, मोटर सहित अन्य निर्माण सामग्री शामिल है।
घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
अनाज मंडी चौकी इंचार्ज अनिल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।