{"_id":"6a690272cd0be41ec20b82f6","slug":"if-sports-facilities-are-not-provided-at-balsamand-stadium-then-protest-will-start-from-august-4-hisar-news-c-21-hsr1020-919579-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बालसमंद स्टेडियम में खेल सुविधाएं नहीं मिलीं तो चार अगस्त से धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बालसमंद स्टेडियम में खेल सुविधाएं नहीं मिलीं तो चार अगस्त से धरना
विज्ञापन
एडीसी शालिनी चेतल को ज्ञापन सौंपते बालसमंद स्टेडियम सुधार समिति के सदस्य। स्रोत : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालसमंद। बालसमंद स्टेडियम सुधार समिति (बीएसएस) ने स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार और विकास की मांग के लिए मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल और एसडीएम ज्योति मित्तल के माध्यम से मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने चेतावनी दी कि यदि 4 अगस्त तक मांगों पर लिखित जवाब नहीं मिला तो बालसमंद उपतहसील में स्थायी धरना शुरू किया जाएगा और आंदोलन को पूरे हरियाणा में विस्तारित किया जाएगा।
समिति के प्रधान डॉ. संदीप लाटा ने कहा कि बालसमंद स्टेडियम क्षेत्र के हजारों खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण खेल परिसर है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीण खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए स्टेडियम का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
महामंत्री संदीप लौरा ने बताया कि ज्ञापन में 15 अगस्त का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बालसमंद स्टेडियम में आयोजित करने, स्थायी बिजली व पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, कबड्डी, कुश्ती और हैंडबाल के अलग-अलग मैदान विकसित करने, कम से कम तीन सरकारी प्रशिक्षकों की नियुक्ति, 400 मीटर रबर रनिंग ट्रैक बनाने तथा चौकीदार, माली और सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा बालसमंद उपतहसील के सभी गांवों के सामाजिक प्रतिनिधियों को शामिल कर संयुक्त निगरानी समिति गठित करने का भी आग्रह किया गया है, ताकि स्टेडियम के विकास कार्यों की निगरानी और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
ज्ञापन में हरियाणा खेल नीति-2015, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21ए, 38, 39 और 47 तथा केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना का हवाला देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल अधोसंरचना विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने समिति को आश्वासन दिया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री और खेल मंत्री तक पहुंचाया जाएगा तथा मांगों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।