फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   LPG leaks from a freight train tanker stationed at the Hisar railway station; major accident averted

Hisar: रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के टैंकर से LPG लीक, बड़ा हादसा टला; दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची

Wed, 29 Jul 2026 11:37 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 29 Jul 2026 11:37 AM IST
सार

रेलवे के अनुसार एक मालगाड़ी एलपीजी लेकर बठिंडा से झज्जर जा रही थी। गाड़ी हिसार स्टेशन पर पहुंची थी। यहां गाड़ी पर तैनात कर्मचारियों को सुबह करीब 8 बजे पता चला कि एक टैंकर से गैस लीक हो रही है।

विज्ञापन
LPG leaks from a freight train tanker stationed at the Hisar railway station; major accident averted
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के टैंकर से अचानक एलपीजी लीक होने लगी। जैसे ही कर्मचारियों को गैस लीक होने का पता चला तो तुरंत अधिकारियों को अवगत करवाया गया और टैंकर को अलग करके स्टेशन से दूर ले जाया गया। मौके पर तकनीकी स्टाफ पहुंचा जिसने टैंकर की लीकेज को दूर किया। साथ ही मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंची। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार एक मालगाड़ी एलपीजी लेकर बठिंडा से झज्जर जा रही थी। गाड़ी हिसार स्टेशन पर पहुंची थी। यहां गाड़ी पर तैनात कर्मचारियों को सुबह करीब 8 बजे पता चला कि एक टैंकर से गैस लीक हो रही है। इस पर टैंकर को गाड़ी से अलग करके एकांत जगह पर ले जाया गया ताकि कोई हादसा न हो। यहां लीकेज बंद करने के लिए संबंधित स्टाफ को बुलाया गया।
विज्ञापन




साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना पाकर दमकल की दो से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने टैंकर पानी डाला जबकि स्टाफ लीकेज दूर करने में जुट गया। कुछ ही देर में लीकेज दूर कर दी गई। इसके अलावा बठिंडा से भी एक्सपर्ट को बुलाया गया है जो यह सुनिश्चित करेंगे कि टैंकर की लीकेज पूरी तरह से दूर हो गई और अब इस टैंकर को आगे के लिए रवाना किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed