फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dadhahu hospital sealing and water pronlem

Sirmour News: ददाहू अस्पताल के महिला वार्ड की सीलिंग उखड़ी, बारिश में टपका पानी

Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
dadhahu hospital sealing and water pronlem
सिविल अस्पताल ददाहू के मुख्य वार्ड में शिफ्ट हुआ महिला वार्ड। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन



-पानी भरने से महिला वार्ड खाली कर नए भवन के सभागार में किए गए मरीज शिफ्ट

-टपकते पानी से पंखे और बिजली के उपकरण खराब, सुरक्षा दीवार भी बारिश में क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। लगातार हो रही बारिश ने सिविल अस्पताल ददाहू की भवन व्यवस्था की पोल खोल दी है। अस्पताल के महिला वार्ड की सीलिंग से लगातार पानी टपकने और प्लाई उखड़कर गिरने के कारण अस्पताल प्रबंधन को महिला वार्ड खाली कर मरीजों को नए भवन के सभागार में स्थानांतरित करना पड़ा है। वहीं, बारिश के चलते अस्पताल परिसर की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला वार्ड की सीलिंग से पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का पानी रिस रहा था। पानी टपकने से वार्ड के भीतर फर्श पर पानी जमा हो गया, जिससे मरीजों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे बन गए कि वार्ड में लगे पंखे और अन्य विद्युत उपकरण भी पानी की चपेट में आकर खराब हो गए। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल महिला वार्ड को खाली कर वहां भर्ती महिलाओं को अस्पताल के नए भवन स्थित सभागार में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पूर्व ही महिला वार्ड का निर्माण एवं नवीनीकरण किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीलिंग को मजबूत और टिकाऊ बनाने के बजाय प्लाई से ढक दिया गया था। यही कारण है कि कुछ वर्षों के भीतर ही प्लाई नमी के कारण फूलकर टूटने लगी और अब बरसात के दौरान पूरी सीलिंग से पानी टपक रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल महिला वार्ड ही नहीं, लगातार बारिश से अस्पताल परिसर की सुरक्षा दीवार (चारदीवारी) भी क्षतिग्रस्त हो गई है। दीवार का एक हिस्सा गिरने से अस्पताल परिसर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई तो बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि महिला वार्ड की सीलिंग से लगातार पानी टपकने के कारण एहतियातन वार्ड को नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा दीवार भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई है, जिसकी सूचना पटवारी के माध्यम से जिला प्रशासन को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से शीघ्र मरम्मत करवाने का आग्रह किया गया है।


---संवाद-----------

सिविल अस्पताल ददाहू के मुख्य वार्ड में शिफ्ट हुआ महिला वार्ड। संवाद

सिविल अस्पताल ददाहू के मुख्य वार्ड में शिफ्ट हुआ महिला वार्ड। संवाद

सिविल अस्पताल ददाहू के मुख्य वार्ड में शिफ्ट हुआ महिला वार्ड। संवाद

सिविल अस्पताल ददाहू के मुख्य वार्ड में शिफ्ट हुआ महिला वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed