फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   26 road closed due to rain and landslides in sirmaur

Sirmour News: बारिश बनी आफत, सिरमौर में 26 सड़कें बंद, 26 पेयजल योजनाएं ठप

Tue, 28 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
26 road closed due to rain and landslides in sirmaur
-नेशनल हाईवे पर भी जगह-जगह पत्थर मलबा आने से यातायात रहा प्रभावित
विज्ञापन


-24 घंटों में नाहन में 23 मिलीमीटर, ददाहू में 22.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/रोनहाट/शिलाई/सतौन (सिरमौर)। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा गिरने के कारण जिले की 26 सड़कें बंद हो गईं, जबकि 26 पेयजल योजनाएं भी ठप पड़ गईं। हालात ऐसे रहे कि नाहन-कुमारहट्टी और पांवटा साहिब-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई स्थानों पर पत्थर और मलबा आने से प्रभावित रहे। जगह-जगह जाम जैसे हालात बने और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें पूरे दिन मार्गों और पेयजल योजनाओं को बहाल करने में जुटी रहीं।
मंगलवार तड़के शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। नौहराधार, हरिपुरधार, राजगढ़, संगड़ाह और शिलाई सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के चलते कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए। स्कूल, कार्यालय और अन्य जरूरी कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कई गांवों का संपर्क भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सबसे अधिक आठ-आठ सड़कें संगड़ाह और शिलाई मंडल में बंद हैं। इसके अलावा राजगढ़ मंडल की छह, पांवटा साहिब की तीन और नाहन मंडल की एक सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध रही। लोक निर्माण विभाग की मशीनें और कर्मचारी दिनभर मलबा हटाकर मार्गों को बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। जलशक्ति विभाग के अनुसार जिले की 26 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें सबसे अधिक 20 योजनाएं नौहराधार क्षेत्र में ठप हैं, जबकि नाहन और राजगढ़ में तीन-तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
उधर, पच्छाद उपमंडल के मलानाघाट क्षेत्र में ओमदत्त की गोशाला आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार पिछले 24 घंटों में नाहन में 23 मिलीमीटर, ददाहू में 22.8 मिलीमीटर, नौहराधार में 15 मिलीमीटर, पांवटा साहिब में 12.8 मिलीमीटर, शिलाई में 10.5 मिलीमीटर, जबकि राजगढ़ और संगड़ाह में चार-चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को सड़क, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाओं की जल्द बहाली के निर्देश दिए गए हैं।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed