{"_id":"6a68ac4067cad9ab640495be","slug":"hanumaan-chalisa-path-in-giripaar-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184648-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में सामूहिक हनुमान चालीसा के दौरान खूब बही आस्था की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में सामूहिक हनुमान चालीसा के दौरान खूब बही आस्था की बयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरऊ के शालना, चौकी गांव में सुंदर कांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के शिलाई क्षेत्र और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के कई मंदिरों में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। कई लोगों के एक स्वर में सुंदर कांड पाठ और श्री हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। इस दौरान खूब भक्ति का संचार हुआ।
कमरऊ पंचायत के ग्राम शालना और चौकी में शिरगुल महाराज मंदिर परिसर में आयोजन हुआ। पुजारी रामकिशन शर्मा, मामराज शर्मा तथा राज किशोर, सुरेंद्र ठाकुर, सीता देवी, अनुज डागर, राम आसरी और गीतांजलि ने बताया कि शहर के साथ विभिन्न गांवों में इस तरह के आयोजन में लोगों का खूब भक्ति के प्रति जुड़ाव होता जा रहा है। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से सकारात्मक ऊर्जा व आस्था का वातावरण बनता है।
तनाव दूर होने से मानसिक शांति व डर भी दूर होता है। सबसे अहम बात ये कि इससे समाज व परिवारों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। आयोजन स्थल मंदिर परिसर, किसी के घर या मैदान में सामूहिक पाठ-भजन कीर्तन किया जाता है। पाठ के बाद भंडारा किया जाता है। इसमें पाठ में शामिल होने वाले भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
राज किशोर ने बताया कि मंगलवार को विश्वकर्मा मंदिर, गीता भवन, बद्रीपुर मंदिर, ददाहू के गौ सदन सती बाग, अपर बाजार ददाहू, हरिओम कॉलोनी वार्ड-4 पांवटा साहिब में सुंदर कांड और सामूहिक कथा पाठ के साथ भजन कीर्तन व आरती का आयोजन किया गया।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के शिलाई क्षेत्र और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के कई मंदिरों में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। कई लोगों के एक स्वर में सुंदर कांड पाठ और श्री हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। इस दौरान खूब भक्ति का संचार हुआ।
कमरऊ पंचायत के ग्राम शालना और चौकी में शिरगुल महाराज मंदिर परिसर में आयोजन हुआ। पुजारी रामकिशन शर्मा, मामराज शर्मा तथा राज किशोर, सुरेंद्र ठाकुर, सीता देवी, अनुज डागर, राम आसरी और गीतांजलि ने बताया कि शहर के साथ विभिन्न गांवों में इस तरह के आयोजन में लोगों का खूब भक्ति के प्रति जुड़ाव होता जा रहा है। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से सकारात्मक ऊर्जा व आस्था का वातावरण बनता है।
विज्ञापन
तनाव दूर होने से मानसिक शांति व डर भी दूर होता है। सबसे अहम बात ये कि इससे समाज व परिवारों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। आयोजन स्थल मंदिर परिसर, किसी के घर या मैदान में सामूहिक पाठ-भजन कीर्तन किया जाता है। पाठ के बाद भंडारा किया जाता है। इसमें पाठ में शामिल होने वाले भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
राज किशोर ने बताया कि मंगलवार को विश्वकर्मा मंदिर, गीता भवन, बद्रीपुर मंदिर, ददाहू के गौ सदन सती बाग, अपर बाजार ददाहू, हरिओम कॉलोनी वार्ड-4 पांवटा साहिब में सुंदर कांड और सामूहिक कथा पाठ के साथ भजन कीर्तन व आरती का आयोजन किया गया।