Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Hard plastic covers installed on poles to prevent electric current, preparations for Kanwar Yatra completed, new technology implemented for electrical safety
{"_id":"6a68f7dade5bac33670c16e3","slug":"video-hard-plastic-covers-installed-on-poles-to-prevent-electric-current-preparations-for-kanwar-yatra-completed-new-technology-implemented-for-electrical-safety-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा से संबंधित अधिकांश कार्य पूरे हो गए हैं। संवेदनशील फीडरों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेरठ में भोला फीडर और औघड़नाथ मंदिर जैसे स्थानों को मॉनिटर किया जा रहा है। विद्युत खंभों में करंट रोकने के लिए हार्ड प्लास्टिक के कवर लगाए गए हैं। बुलंदशहर में पॉली कार्बोनेट और गाजियाबाद में बिटुमिन की शीट का प्रयोग हो रहा है। विद्युत विभाग की टीमों को कॉन्टैक्ट लेस टेस्टर दिए गए हैं ताकि लीकेज रोका जा सके। मेरठ के ब्रह्मपुरी में एक योजना स्वीकृत हुई थी, पर आपत्ति के कारण ट्रांसफार्मर नहीं लग पाए। फीडर को दो भागों में बांटकर लोड बांटा जाएगा। संविदाकर्मियों को नियुक्त करने वाली कंपनी को नोटिस देकर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। रामपुर में वर्टिकल सिस्टम से छह महीने में जुड़वा लाइनें बनीं। पश्चिमांचल में माइनस बैलेंस वाले प्रीपेड कनेक्शन दो लाख से घटकर 40 हजार रह गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।