छात्रों को करियर प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में सोमवार को मेधा लर्निंग फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन हुआ।
समारोह के दौरान मेधा लर्निंग फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ब्योमकेश मिश्रा ने बताया कि इस एमओयू के तहत विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्किल डेवलपमेंट, व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी वह प्रतिस्पर्धी वातावरण में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सीएसजेएमयू छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि इस समझौते के अंतर्गत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को सॉफ्ट स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू प्रिपरेशन, एप्टीट्यूड ट्रेनिंग और करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।