{"_id":"6a685bf7c8bf6f8f8e04445f","slug":"video-bilaspur-cow-protection-rally-memorandum-to-dc-kahlur-group-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: गो संरक्षण और गो तस्करी पर रोक की मांग, कहलूर एक्टिविस्ट ग्रुप ने डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: गो संरक्षण और गो तस्करी पर रोक की मांग, कहलूर एक्टिविस्ट ग्रुप ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
जिले में लावारिस गोवंश की बढ़ती समस्या और गो तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को कहलूर एक्टिविस्ट ग्रुप के बैनर तले युवाओं ने शांतिपूर्ण रैली निकाली। रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से गो संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
रैली कॉलेज चौक से शुरू हुई और उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। रैली का नेतृत्व युवा नेता एवं समाजसेवी आयुष भारद्वाज ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने शामिल होकर लावारिस गायों के संरक्षण और गो तस्करी पर रोक लगाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने गोवंश संरक्षण और गोशाला निर्माण को लेकर नारे भी लगाए।
उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों, शहर की सड़कों और बाजारों में लावारिस गायों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें लोगों के साथ-साथ गोवंश को भी नुकसान पहुंच रहा है।
ज्ञापन में प्रदेश में कथित तौर पर बढ़ रहे गो तस्करी के मामलों पर चिंता जताते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। आयुष भारद्वाज ने कहा कि गो संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रशासन से लावारिस गोवंश के संरक्षण और तस्करी रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की अपील की।
ग्रुप ने जिले में आधुनिक और सुव्यवस्थित गोशाला स्थापित करने, अंतरराज्यीय सीमाओं और प्रमुख नाकों पर पुलिस जांच बढ़ाने तथा नगर परिषदों और पंचायतों के सहयोग से सड़कों पर घूम रहे लावारिस गोवंश को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की मांग रखी।
उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस मौके पर कहलूर एक्टिविस्ट ग्रुप के कई युवा सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।