फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   800 Congress workers from Bilaspur will participate in a grand convention in Delhi.

Bilaspur News: दिल्ली में महासम्मेलन में शामिल होंगे बिलासपुर के 800 कांग्रेस कार्यकर्ता

Mon, 26 Oct 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
800 Congress workers from Bilaspur will participate in a grand convention in Delhi.
एक नवंबर को रामलीला मैदान में होगा आयोजन, कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए 14 बसों की व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाले वोट चोर गद्दी छोड़ महासम्मेलन में बिलासपुर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 200-200 कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली जाने के लिए 14 बसों की व्यवस्था की गई है।
बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कमल कांत और पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्षता को ताक पर रखकर विपक्ष की आवाज दबाने और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। उनके अनुसार, महासम्मेलन में कांग्रेस के साथ समान विचारधारा वाले 19 राजनीतिक दल भी भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में करीब 13 करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित कर दिया गया है। कांग्रेस इसे सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की ओर से हाल ही में किए गए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मस्त राम वर्मा और सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed