फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to begin the batch-wise recruitment process for JBT soon

Bilaspur News: जेबीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग

Mon, 26 Oct 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand to begin the batch-wise recruitment process for JBT soon
एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने सरकार से उठाई मांग, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने पर दिया जोर
विज्ञापन

कहा-हजारों प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को नियुक्तियों का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षित युवाओं को राहत देने के लिए जेबीटी की बैचवाइज भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठी है। एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से रिक्त पदों को भरने के लिए शीघ्र कदम उठाने का आग्रह किया है।
संघ के अध्यक्ष बलजीत सिंह चंदेल और महासचिव प्रदीप चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में एलिमेंटरी प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जेबीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करनी चाहिए, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्राथमिक स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती जरूरी है। ऐसे में जेबीटी के रिक्त पदों को लंबे समय तक खाली रखना उचित नहीं है। सरकार को इन पदों को भरने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के तहत हो नियुक्तियां
संघ ने मांग की कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत जेबीटी के रिक्त पदों पर बैचवाइज नियुक्तियों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि हजारों प्रशिक्षित अभ्यर्थी वर्षों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण, योग्यता और वरिष्ठता का नियमानुसार ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि योग्य युवाओं को नियुक्ति का अवसर मिल सके। एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से प्रशिक्षित बेरोजगार जेबीटी अभ्यर्थियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और बैचवाइज नियुक्तियों की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed