बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur bassi tattahar road washed away heavy rain

Hamirpur: पहली तेज बारिश में बह गई बस्सी-तत्ताहर मार्ग की अस्थाई सड़क, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:50 PM IST
hamirpur bassi tattahar road washed away heavy rain
उपमंडल भोरंज के बस्सी-तत्ताहर सड़क मार्ग पर पहली ही तेज बारिश ने लोक निर्माण विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी। मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद नगरोटा गजियां के समीप चैंथ खड्ड, फगलोट में लिंडी खड्ड और सीर खड्ड पर बनी अस्थाई सड़कें पानी के तेज बहाव में बह गईं। इसके चलते बस्सी-तत्ताहर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया और आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों स्थानों पर पुल निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है। पुलों का काम पूरा नहीं होने के कारण लोगों की आवाजाही के लिए खड्डों के बीच से अस्थाई सड़कें तैयार की गई थीं। मंगलवार सुबह बारिश के बाद अचानक खड्डों का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव अपने साथ अस्थाई मार्ग को बहा ले गया। कुछ ही समय में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून से पहले उन्होंने लोक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदारों को खड्डों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को लेकर कई बार अवगत करवाया था। ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और अस्थाई मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग भी उठाई थी। लोगों का आरोप है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, जिसका खामियाजा अब क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से लोगों को अस्पताल, कॉलेज, सरकारी कार्यालयों और बाजारों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग कई गांवों के लिए मुख्य संपर्क सड़क है। वहीं, लोक निर्माण विभाग भोरंज के अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि खड्डों में जेसीबी मशीनें तैनात कर दी गई हैं। जलस्तर कम होने के बाद सड़क बहाली का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। विभाग जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सरेबाजार दुकानदार की गर्दन पर दातर से वार, हथियार लहराते हुए भाग निकले हमलावर, हालत गंभीर

28 Jul 2026

VIDEO: अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बाइक; एक लापता, दूसरे को बचाया

27 Jul 2026

Video: मिंजर मेले में लगा पहाड़ी और बाॅलीवुड तरानों का तड़का, सुनील राणा और अनुज शर्मा ने नचाए दर्शक

27 Jul 2026

कानपुर: शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

27 Jul 2026

Video: कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में उठे सड़क के मुद्दे

27 Jul 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में महिला खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में दिखाया दम

27 Jul 2026

CG: राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, पिता हुए खुश

27 Jul 2026
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बोले: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक से खुशी

27 Jul 2026

जामिया के सीडीओई में दाखिला की दौड़ शुरू

27 Jul 2026

गुरुग्राम की सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा, लोग परेशान

27 Jul 2026

फरीदाबाद की सड़कों पर जल्द रोशन होंगी स्ट्रीट लाइटें

27 Jul 2026

Undergraduate course: पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी

27 Jul 2026

कानपुर: योग प्रतियोगिता में पारंपरिक और रिदमिक प्रतिभा दिखाई

27 Jul 2026

कँवड यात्रा : हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर फेरूपुर से धनपुरा तक पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

27 Jul 2026

शुक्लागंज: बालू घाट व आनंद घाट के बीच गंगा नदी में उतराता दिखा युवती का शव

27 Jul 2026

लोधा की रॉयल सिटी में जमीन विवाद पर फायरिंग, एक आरोपी हिरासत में

27 Jul 2026

शुक्लागंज: चेतावनी बिंदु से 97 सेमी. दूर बह रहा उफनाई गंगा नदी का पानी

27 Jul 2026

मीरी-पीरी खालसा मार्च का मक्खू में जोरदार स्वागत, नशामुक्ति और गुरमत का दिया संदेश

कानपुर: चकेरी में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गौरव जैन के पैर में लगी गोली, फायरिंग के बाद गिरफ्तार

27 Jul 2026

Haridwar: श्यामपुर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नकली पनीर निर्माण इकाई पर छापा

27 Jul 2026

कानपुर: 31 जुलाई आयकर रिटर्न, टीडीएस और जीएसटी अपील की अंतिम तिथि, चूकने पर जुर्माना

27 Jul 2026

हरदुआगंज नहर में मिले अमित के शव की 85 दिन बाद शिनाख्त, प्रेमिका व प्रेमी गिरफ्तार

27 Jul 2026

कानपुर: 45वें राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन के लिए चलाएंगे जनसंपर्क अभियान

27 Jul 2026

जालंधर पुलिस ने बुजुर्ग महिला से झुमके लूटने वाले 2 स्नैचर पकड़े, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद; एक का हाथ दूसरे का पैर टूटा

27 Jul 2026

हांसी : पेपर लीक और छात्र लाठीचार्ज के विरोध में नारनौंद में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

27 Jul 2026

सासनी में बिजली कटौती और बिल बढ़ोतरी पर किसानों का धरना समाप्त

27 Jul 2026

कानपुर: टाटमिल और झकरकट्टी में ड्रोन से परखा गया ट्रैफिक, अपर पुलिस आयुक्त ने दिए सुगम यातायात के निर्देश

27 Jul 2026

सफाई सेवक यूनियन ने हड़ताल खत्म होने को बताया कोरी अफवाह

Champawat: गोरलचौड़ खेल मैदान में उदीयमान खिलाड़ियों के लिए ट्रायल शुरू

27 Jul 2026

मनाली: माता हिडिंबा से राजा घेपन का देव मिलन देखने उमड़ा सैलाब

27 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed