{"_id":"6a68a7d53941b3cecc0c40df","slug":"video-bjp-staged-a-protest-against-the-state-government-in-maihre-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मैहरे में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मैहरे में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत मैहरे में मंगलवार को भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली और धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक अव्यवस्था बढ़ी है। केंद्र सरकार ने बड़सर के लिए करोड़ों रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर सेंटर स्वीकृत किया था, लेकिन प्रदेश सरकार अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा सकी। जल शक्ति विभाग में पाइप, बिजली विभाग में तार और पोल, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ तथा अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिझड़ी में प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर की डीपीआर तैयार होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।