{"_id":"6a685728139583892208d03c","slug":"video-governor-awards-82-medals-to-53-meritorious-students-at-kashi-vidyapith-convocation-ceremony-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 53 मेधावियों को राज्यपाल ने दिया 82 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 53 मेधावियों को राज्यपाल ने दिया 82 पदक
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार सुबह काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 53 मेधावियों को 82 पदक दिए। इसके अलावा विवि और महाविद्यालयों के 63184 विद्यार्थियों को उपाधियां भी दी गईं। इस दौरान मेधावियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन में मेधावियों को पदक वितरण की व्यवस्था की गई। समारोह को लेकर विवि परिसर में रंग रोगन, साज-सज्जा भी कराई गई है। पदक पाने वाले मेधावियों ने जमकर सेल्फीबाजी की। कुलपति ने बताया कि 48वें दीक्षांत में देवी हैंडलूम, तेलंगाना के संस्थापक वाई श्रीधर राव को उनके समाज में किए गए बेहतर सेवा कार्य के लिए मानद डीलिट की उपाधि प्रदान की गई। समारोह का ऑनलाइन प्रसारण विद्यापीठ की वेबसाइट से किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।