फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP IAS Transfer: Shahdol Collector reassigned, Parth takes charge; 8 IAS officers transferred, District Magist

MP IAS Transfer: शहडोल कलेक्टर की पोस्टिंग बदली, पार्थ  को कमान; 8 IAS के तबादले, चार जिलों के DM भी बदले

Tue, 28 Jul 2026 07:11 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 28 Jul 2026 07:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। शहडोल, छतरपुर और बालाघाट समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
MP IAS Transfer: Shahdol Collector reassigned, Parth takes charge; 8 IAS officers transferred, District Magist
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को आठ आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव शहडोल कलेक्टर को लेकर हुआ है। पिछले आदेश में शहडोल कलेक्टर के पद पर पदस्थ की गईं मिशा सिंह के आदेश में संशोधन करते हुए अब 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पार्थ जायसवाल को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। मिशा सिंह को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास पदस्थ किया गया है। इसी तरह मृणाल मीणा को कलेक्टर बालाघाट से हटाकर कलेक्टर छतरपुर बनाया गया है। वहीं ग्वालियर के अपर कलेक्टर कुमार सत्यम को बालाघाट कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP : हर शुक्रवार गांव-वार्डों में उतरेगी मोहन सरकार, जन विश्वास अभियान की शुरुआत, योजनाओं की होगी मॉनीटरिंग
विज्ञापन


दिनेश जैन को खाद्य विभाग में जिम्मेदारी
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव दिनेश जैन को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उप आयुक्त-सह-संचालक बनाया गया है। वहीं गिरीश शर्मा को अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल की तरफ किसानों का कूच: 11 मील पर बैरिकेड तोड़ सीएम हाउस की ओर बढ़े अन्नदाता, पुलिस की रोक रही नाकाम

अंकित अस्थाना और अदिति गर्ग को भी नई जिम्मेदारी
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के उप सचिव अंकित अस्थाना को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ संचालक कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की परियोजना संचालक सहित अन्य अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed